Jio IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को एक शेयर पर 239 रुपये का फायदा

0

नई दिल्ली।

जियो आईपीओ की बुधवार को शेयर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। यह अपने अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई पर करीब 21% प्रीमियम के साथ 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ। ऐसे में निवेशकों को प्रति शेयर 239 रुपये का मुनाफा हुआ है। अब सवाल है कि क्या निवेशकों को इस शेयर में बने रहना चाहिए या मुनाफा कमाकर निकल जाना चाहिए?लिस्टिंग से पहले जियो आईपीओ का जीएमपी 22.16% था। ऐसे में इसकी लिस्टिंग जीएमपी के मुकाबले कुछ कम यानी 21.36% रही है। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। यह 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। बुकिंग के दौरान इसने कई बड़े-बड़े रेकॉर्ड बनाए थे।

लिस्टिंग के बाद आई तेजी

जियो प्लेफॉर्म्स आईपीओ की लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में तेजी आई। लिस्टिंग के 5 मिनट बाद ही यह शेयर चढ़कर 1,375 रुपये पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 256 रुपये का मुनाफा हो गया।

रुकें या बेचकर निकल जाएं?

धमाकेदार लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों के मन में सवाल है कि मुनाफा कमाकर शेयर बेच दें या बने रहें? इस बारे में अलग-अलग एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।

1. नोमुरा

  • अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज नोमुरा ने जियो प्लेटफॉर्म्स पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, जियो अब तेजी से बढ़ने वाली कंपनी से आगे बढ़कर अपने बड़े ग्राहक आधार से कमाई बढ़ाने के दौर में प्रवेश कर रही है।
  • नोमुरा के अनुसार, जियो के पास देश के वायरलेस ग्राहकों का करीब 42%, डेटा ट्रैफिक का लगभग 60% और होम ब्रॉडबैंड बाजार का 43% हिस्सा है।
  • कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति से आने वाले समय में टैरिफ बढ़ोतरी का रास्ता खुल सकता है, जिसका फायदा पूरे टेलीकॉम सेक्टर को मिल सकता है।

 

2. मोतीलाल ओसवाल

 

  • घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी जियो प्लेटफॉर्म्स पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1,350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
  • ब्रोकरेज का कहना है कि जियो की एंट्री ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को बदल दिया। कंपनी ने मोबाइल सेवाओं में डेटा की खपत बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा के तरीके को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

3. एलारा कैपिटल

  • एलारा कैपिटल ने भी शेयर खरीदने की सलाह दी है और 1,367 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, जियो अब सिर्फ टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि डिजिटल सेवाओं से कमाई बढ़ाने वाला प्लेटफॉर्म बन रही है।
  • कंपनी का टेक्नोलॉजी नेटवर्क और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर भविष्य में कमाई के नए रास्ते खोल सकता है।

    अब तक का सबसे बड़ा इश्यू

    करीब 30,200 करोड़ रुपये का यह आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। इसे निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट में यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा पहले 10 मिनट में ही भर गया था। तीसरे दिन बोली बंद होने तक आईपीओ को कुल 22.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

    डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें