शाहरुख खान की KING का पोस्टर चीनी फिल्म ‘रेजिंग फायर’ का कॉपी नहीं, ‘धुरंधर 2’ से तुलना पर उड़ी खिल्ली
शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सामने आए इस पोस्टर को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना ‘धुरंधर 2’ से की है, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इसका पोस्टर चाइना की फिल्म से मिलता-जुलता नहीं, बल्कि पूरी तरह से कॉपी किया गया है। कुछ का कहना है कि इसका लुक, बैकग्राउंड और फ्रेमिंग काफी हद तक ‘धुरंधर 2’ जैसी ही है। कई यूजर्स ने चाइनीज फिल्म ‘रेजिंग फायर’ का पोस्टर शेयर कर कहा कि इसमें तो तुलना की भी जरूरत नहीं, बिल्कुल एक जैसा है।लोगों ने कहा है कि शाहरुख खान की ‘किंग’ का पोस्टर हूबहू 2021 की एक्शन फिल्म ‘रेजिंग फायर’ जैसा ही है, जिसमें डोनी येन ने लीड रोल प्ले किया था। लेकिन चीनी फिल्म के पोस्टर से ये भी साफ हो गया है कि चीनी फिल्म के पोस्टर को AI से जेनरेट किया गया है।
‘धुरंधर 2’ से भी तुलना
एक यूजर ने लिखा, ‘हर बेहतरीन कलाकृति की एक सस्ती कॉपी जरूर होती है।’ पोस्टर में शाहरुख खान अपने होठों के बीच एक गुलाब पकड़े हुए हैं और उनके चेहरे पर सीरियस भाव है। इससे एक्शन और रोमांस के मिश्रण का हिंट मिलता है, लेकिन ऑनलाइन चर्चा का असल कारण यह है कि यह पोस्टर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ जैसा और एक चाइनीज फिल्म के पोस्टर जैसा भी लग रहा है।
लोगों ने उड़ाई खिल्ली
X के एक यूजर ने पोस्टर की आलोचना करते हुए लिखा- आप इसके लुक, आग और फ्रेम की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप कभी ‘धुरंधर’ नहीं बन सकते, शाहरुख। शाहरुख खान का #King पोस्टर AI से बना एक घटिया काम है। एक यूजर ने दावा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट और पोस्टर, दोनों ही दूसरे प्रोजेक्ट्स से चुराए गए हैं।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आइडिया चुराया?
पोस्ट में लिखा था, ‘भाई ने ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से स्क्रिप्ट कॉपी की, और अब देखिए क्या हुआ? भाई ने #Dhurandhar2 से पोस्टर भी कॉपी कर लिया। #KING शाहरुख खान, यूं ही नहीं कहते!’ एक तीसरे यूजर ने मेकर्स पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से डिजाइन का आइडिया चुराने का आरोप लगाया। पोस्ट में लिखा था, ‘थोड़ी शर्म करो। तुमने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पोस्टर डिजाइन कॉन्सेप्ट की नकल की है।’
चाइनीज फिल्म का पोस्टर बिल्कुस सेम
एक यूजर ने चाइनीज फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘आनंद ने फिर से नकल करना शुरू कर दिया है… इस बार तो वह चीन तक पहुंच गए हैं।’
पिछले साल टाइटल का खुलासा
पिछले साल नवंबर में, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। वीडियो में शाहरुख को एक बोल्ड और पावरफुल लुक में दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने लाइन कही है, ‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम – किंग।’
‘किंग’ की कास्ट और रिलीज
सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित, ‘किंग’ को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कास्ट में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर शामिल हैं। यह फिल्म कई बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होगी, जिनमें ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ और नागार्जुन की 100वीं फिल्म ‘किंग100’ शामिल हैं। ‘किंग’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला है।
