सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव: शिक्षक शशि भूषण ने किया ‘वोट बहिष्कार’ का ऐलान
छपरा ।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी (MLC) चुनाव 2026 को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शिक्षक शशि भूषण ने इस चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपना कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए चुनाव का पूर्ण ‘वोट बहिष्कार’ करने का निर्णय लिया है।हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी माँगों और सवालों को मजबूती से रखा ।वोटर हैं तो उम्मीदवार क्यों नहीं? शशि भूषण का सवाल है कि यदि शिक्षक ही वोटर हैं और यह ‘शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र’ है, तो फिर आम शिक्षक स्वयं चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता?प्रतिबंधों पर सवाल उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षक चुनाव नहीं लड़ सकते, तो उन्हें वोटर क्यों बनाया जा रहा है? लोकतंत्र में शिक्षकों के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है?
मुख्य माँग “शिक्षक की यही पुकार, चुनाव लड़ने का मिले अधिकार” के नारे के साथ उन्होंने शिक्षकों को चुनाव लड़ने का अधिकार दिए जाने की माँग की है।
