सैफ अली खान ने फिर की करोड़ों की प्रॉपर्टी डील, ₹4.11 करोड़ में बेचा सिर्फ 797 स्क्वायर फुट वाला फ्लैट
सैफ अली खान इस वक्त अपनी एक नई प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं, जिसे बेचकर उन्होंने मोटा मुनाफा हुआ है। सैफ ने हाल ही में अंधेरी ईस्ट के चकाला में ‘कनाकिया वॉल स्ट्रीट’ नाम की बिल्डिंग में स्थित अपनी एक लग्जरी कमर्शियल प्रॉपर्टी को रेंट पर देनें को लेकर खबरों में थे जिससे उन्हें 22 लाख से अधिक सलाना इनकम होगी। अब खबर है कि सैफ ने मुंबई, बांद्रा स्थित अपना फ्लैट करोड़ों में बेच दिया है।सैफ अली खान की इस नई डील से जुड़े CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक एक्टर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक फ्लैट 4.11 करोड़ रुपये में बेचा है। इस फ्लैट का कारपेट एरिया 797 स्क्वायर फुट बताया जा रहा है।
सैफ की इस डील में 19 अक्टूबर 2026 को तैयार कर रजिस्टर कराई
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की सेल डील 19 अक्टूबर 2026 को तैयार कर रजिस्टर कराई गई। हालांकि, फ्लैट बेचने का समझौता 7 मार्च 2024 को हुआ था और इसे 11 मार्च 2024 को रजिस्टर किया गया था। इस डील के लिए खरीदारों ने 24.66 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई। हालांकि इस डील को लेकर सैफ अली खान की ओर से या उनकी टीम की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
साल 2007 में खरीदी थी पूरी प्रॉपर्टी
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, सैफ अली खान ने 30 मार्च 2007 को डेवलपर हाई-कॉन कंस्ट्रक्शन्स से हाई-कॉन्स रेजीडेंसी में दो ऊपरी मंजिलों पर फैली 6,000 स्क्वॉयर फुट की प्रॉपर्टी खरीदी थी। उस समय इसकी कीमत 9.7 करोड़ रुपये थी। इस डील में पार्किंग की जगह भी शामिल थी।
अपने तीसरे फ्लैट को 4.11 करोड़ रुपये में बेचा
बाद में 19 जून 2014 को इस प्रॉपर्टी को ऑफिशियली तीन अलग-अलग अपार्टमेंट में बांट दिया गया। इनमें एक फ्लैट 2,997 स्क्वायर फुट, दूसरा 2,205 स्क्वायर फुट और तीसरा 797 स्क्वायर फुट का था। अब सैफ ने उनमें से से अपने तीसरे फ्लैट को 4.11 करोड़ रुपये में बेचा है। CRE मैट्रिक्स के मुताबिक, 9.7 करोड़ रुपये में उन्होंने ये डील की थी जिसमें तीनों अपार्टमेंट शामिल थे।
अंधेरी में किराए पर दी दो कमर्शियल यूनिट
सैफ अली खान के रियल एस्टेट निवेश से जुड़ी हाल ही में एक और जानकारी सामने आई थी। एक्टर ने मुंबई के अंधेरी-कुर्ला रोड पर मौजूद दो कमर्शियल यूनिट्स को दूर्वा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। इन दोनों यूनिट्स का कुल RERA कारपेट एरिया 5,692 स्क्वायर फुट है जिससे उन्हें हर महीने 22.76 लाख रुपये किराया मिलेगा।
लीज एग्रीमेंट को 29 सितंबर 2026 को रजिस्टर कराया गया
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस लीज एग्रीमेंट को 29 सितंबर 2026 को रजिस्टर कराया गया था। यह डील 10 मई 2026 से 9 मई 2031 तक, यानी पांच साल के लिए है। एग्रीमेंट में दूर्वा फिनटेक के डायरेक्टर विकास मोहन सचदेवा को लाइसेंसी और सैफ अली खान को लाइसेंसर बताया गया है। इस डील सैफ ने अपने वकील के जरिए किया है।
सतगुरु शरण में परिवार के साथ रहते हैं सैफ
बताते चलें कि सैफ अली खान के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं। IndexTap.com को मिले प्रॉपर्टी इंडेक्स-2 डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, उन्होंने अप्रैल 2012 में रियल एस्टेट डेवलपर सतगुरु बिल्डर्स से 6,500 वर्ग फुट से ज्यादा एरिया वाला यह अपार्टमेंट 23.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
अपार्टमेंट 7 करोड़ रुपये में खरीदा था
इससे पहले सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर खान बांद्रा स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहते थे। Zapkey.com के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, अप्रैल 2016 में सैफ ने इसी कॉम्प्लेक्स में 950 स्क्वायर फुट से ज्यादा एरिया वाला एक अपार्टमेंट 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह सैफ अली खान की मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े डील लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बांद्रा का फ्लैट बेचने के साथ-साथ अंधेरी में कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर देने से जुड़ा उनका सौदा भी चर्चा में है।
