जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में झलकी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की तस्वीर

0

सूरजपुर ।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत पहलों एवं विकासोन्मुख कार्यक्रमों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ में सड़कों का विकास , युवा कल्याण, पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना, घर घर निर्मल जल अभियान, शक्तिपीठ परियोजना,तेंदुपत्ता संग्राहकों को लाभ, पी एम जनमन योजना अंतर्गत लाभान्वित परिवार, महिला स्व सहायता समूहों को विशेष प्रोत्साहन, सेवा सेतु, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस, श्री राम लला दर्शन योजना अंतर्गत निःशुल्क यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियां प्रदर्शित की गई।जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित जनमन पत्रिका का भी वितरण किया गया। पत्रिका के माध्यम से शासन की नीतिगत, नवाचारों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रही है। प्रदर्शनी स्थल पर नागरिकों ने पत्रिका को उत्साहपूर्वक लेकर पढ़ने में जिज्ञासा दिखाई।

सूरजपुर के ग्राम कल्याणपुर पोडिपा बुद्धेश्वरी सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। किसान, महिला, श्रमिक , युवा हर वर्ग को योजनाओं के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्र-पत्रिकाएं शासन की नीतियों की सटीक एवं अद्यतन जानकारी देने का अच्छा साधन है। एक ही स्थल पर शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी मिल रही है।  तारामनी ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होना नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रदर्शनी के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच रही है, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने से योजनाओं से जुड़कर नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें