पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए पत्रकारों का चयन, मीडिया जगत में हर्ष
रायपुर।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्षता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रतिष्ठित चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार एवं मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए पत्रकारों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि से पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल है।चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के अंतर्गत हिंदी प्रिंट मीडिया के लिए दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रमोद साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए आईबीसी 24 के विद्वान पत्रकार वरुण सखाजी तथा विस्तार न्यूज की ऊर्जावान एंकर रसिका पांडेय को चयनित किया गया है।वहीं, अंग्रेजी प्रिंट पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार शिशिर राय चौधरी को प्रतिष्ठित मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।पत्रकारिता के क्षेत्र में इन सभी पत्रकारों के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किए जाने पर मीडिया जगत के साथियों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।यह सम्मान पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता, सामाजिक सरोकारों और जनहित में निर्भीक लेखन की परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
