CID की अंशा सैयद ने बताया 13 साल से क्यों हैं सिंगल! नहीं की शादी, कहा- औरतों को लगता है मैं उनका पति छीन लूंगी

0

मिलेनियल्स के लिए CID एक खास याद है। यह सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि हमारी जिंदगी का एक यादगार दौर है, जब दया को दरवाजे तोड़ते हुए या डॉ. आर. पी. सालुंखे को फॉरेंसिक जांच करते हुए देखकर हमारा पूरा दिन बन जाता था। शो की कास्ट से हर किसी का अलग फैनबेस है। CID की टीम में एक खूबसूरत एक्ट्रेस अंशा सैयद भी थीं, जिन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवालों के जवाब दिए हैं।

अंशा सैयद ने अपने डेटिंग से लेकर इसका भी जवाब दिया कि अब तक शादी क्यों नहीं की। साथ ही, उन्होंने बताया कि वो कौन सा धर्म फॉलो करती हैं क्योंकि उनके माता-पिता दोनों अलग-अलग धर्म से हैं।

औरतों को अंशा से लगता है डर

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अंशा सैयद ने कहा, ‘मैं कुछ लड़कों से मेरे परिवार के जरिए मिली। लेकिन कहीं बात नहीं बनी। मैं 13 साल पहले लास्ट रिलेशनशिप में थी। कोई सिचुएशनशिप और वन नाइट स्टैंड भी नहीं हुआ।’ अंशा का कहना है कि जब वह सिंगल थीं, तो कई विवाहित महिलाएं उन्हें अपने पति के लिए एक ‘खतरा’ समझती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके पतियों को फंसा लेंगी।

क्यों खत्म हुआ रिश्ता!

अपना लास्ट रिश्ता खत्म होने के बारे में अंशा ने कहा, ‘तीन साल जिस रिश्ते में थी वो क्यों खत्म हुआ! उस आदमी के साथ बहुत सीरियस थी मैं। वो किसी और को भी डेट कर रहा था। फेसबुक पर मैंने उसकी दूसरी लड़की के साथ चैट पढ़ ली थी।’

अंशा सैयद के माता-पिता अलग-अलग धर्म से

अंशा सैयद ने बताया कि उनके पेरेंट्स को अलग धर्मों से हैं और दोनों की इंटरफेथ मैरिज हुई थी। वो बोलीं, ‘मैं बचपन से नाना-नानी के साथ रही हूं, तो मेरा झुकाव उनके लिए ज्यादा है। जब मेरे मम्मी-पापा की शादी हुई, तो दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। मम्मी-पापा ने निकाह भी किया और शादी भी। मैं नमाज भी पढ़ती हूं, पूजा भी करती हूं। हम ईद में खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं। हम नवरात्रि में गरबा करते थे। गणपति में गणपति की पूजा करते हैं।’

‘पापनाशम’ की घोषणा

22 सितंबर को दयानंद ने इंस्टाग्राम पर नए शो की घोषणा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पूरी कास्ट नजर आ रही थी और उन्होंने नए शो के बारे में बताया। वीडियो की शुरुआत शिवाजी साटम के इन शब्दों से होती है, ‘जिस दिन का आप सभी को इंतज़ार था, वह आ गया है! हमने मंगलौर, उडुपी में अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है।’

CID की टीम ‘पापनाशम’ में

इसके बाद आदित्य श्रीवास्तव दर्शकों को शो के जॉनर के बारे में बताते हैं। ‘CID‘ में इंस्पेक्टर पूर्वी का किरदार निभाने वालीं अंशा सैयद भी ‘पापनाशम’ का हिस्सा हैं। शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘कृपया हमें अपना वही प्यार और समर्थन दें, जो आप हमेशा देते आए हैं।’ ‘CID’ में इंस्पेक्टर सचिन और पंकज का किरदार निभाने वाले ऋषिकेश पांडे और अजय नागरथ भी इस नए शो का हिस्सा हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें