रक्तदान और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय  घनश्याम श्रीवास को राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2026’ से  किया गया सम्मानित 

0

तखतपुर।

रक्तदान और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय तखतपुर निवासी समाजसेवी एवं रक्तवीर घनश्याम श्रीवास को राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। 25 अक्टूबर को रायपुर के वृंदावन सभागृह, सिविल लाइन में दैनिक दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर वक्ता मंच द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

2014 से लगातार कर रहे रक्तदान और जनसेवा

घनश्याम श्रीवास वर्ष 2014 से रक्तदान, थैलेसीमिया जागरूकता, यातायात सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे अब तक 35 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं।उन्होंने तखतपुर क्षेत्र के युवाओं को साथ लेकर रक्तदान और जनसेवा की मुहिम शुरू की, जो आगे चलकर सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति, तखतपुर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची। समिति को भी रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सम्मान को बताया रक्तदाताओं और सेवाभावी लोगों की उपलब्धि

छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड मिलने पर घनश्याम श्रीवास ने सम्मान का श्रेय समिति के सदस्यों, सहयोगियों, रक्तदाताओं और समाजसेवियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि क्षेत्र के उन सभी रक्तदाताओं, रक्तवीरों और सेवाभावी समाजजनों का सम्मान है, जो मानव सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

अब महाराष्ट्र में भी होगा राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर में सम्मान मिलने के बाद घनश्याम श्रीवास को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। 30 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के तासगांव स्थित समृद्धी हॉल, वरचे गल्ली में बॉम्बे ब्लड ग्रुप ऑर्गनायझर इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान रक्तदान, थैलेसीमिया जागरूकता, यातायात सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

लगातार मिल रहे सम्मान से रक्तदाताओं में उत्साह

राजधानी रायपुर में सम्मानित होने और महाराष्ट्र में आगामी राष्ट्रीय सम्मान की जानकारी से तखतपुर सहित छत्तीसगढ़ के रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने घनश्याम श्रीवास को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें