(छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपी और पेन

0

जांजगीर-चांपा।

दिनांक:- 18.10.2026 जिला जांजगीर-चांपा के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी में (छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) के सदस्यों द्वारा:- जरूरतमंद परिवारों के स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग,कॉपी, पेन सहित पढ़ाई में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री प्रदान की गई।|कार्यक्रम के दौरान संस्था:- दीपक मनहर एवं सुरेन्दर लहरे एवं सदस्यों ने बच्चों के पालकों से मुलाकात कर उन्हें अपने सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का निवेदन किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। संस्था के इस प्रयास का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों:- के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है।|छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति:- के इस पहल के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *