होली दहन में सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडो का प्रयोग करें : कलेक्टर

0

मंदसौर ।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले पर्व जिसमे नाहर सैय्यद राष्ट्रीय एकता मेला, होलिका दहन, धुलेंडी, गुड फ्रायडे, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा / चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, चैती चाँद, ईद-उल-फीतर, डॉ. अंबेडकर जयंति / वैशाखी, रामनवमी, महावीर जयंति और हनुमान जयंति पर्वो पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी समाज जनों से आग्रह किया गया की होलिका दहन में हरे पौधों को ना काटा जाए। इसके स्थान पर सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडो का प्रयोग करें एवं संयमित रूप से होली खेले। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर एकता अग्रवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

आगामी दिनों में आने वाले पर्वों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में आदर्श आचरण संहिता का अच्छे से पालन करें। अगर कोई कार्यक्रम आयोजित होता है, तो उसकी पहले विधिवत रूप से अनुमति ली जाए। अनुमति के बाद ही कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी सभी पर्व में शासन प्रशासन के नियम अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित करें। लाउडस्पीकर को बजाने में नियमों का पालन करें। दिन में अगर लाउडस्पीकर बजा रहे हो तो उसके लिए विधिवत अनुमति ली जाए। नगर पालिका मंदसौर त्योहार के दौरान साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एमपीईबी विभाग लाइट के खंभे एवं तार को अच्छे से चेक करे, कही झुके हुए ना हो। इसके लिए एक बार फील्ड विजिट करें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि बस के रुकने के स्थान को चिन्हित करें एवं चिन्हित स्थान के बगैर हर कहीं बस खड़ी होती है, तो चालानी कार्यवाही करें।       


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *