कॉफी विद करण 9: सैफ अली खान ने करण जौहर की कर दी बोलती बंद, करीना ने खुद को बताया ‘बॉलीवुड की नंबर 1’ हीरोइन
‘ कॉफी विद करण 9 ‘ के चौथे एपिसोड में भरदम मस्ती होने वाली है। ऐसा इसलिए कि बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान पूरे 16 साल बाद एकसाथ शो में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों साल 2010 में शो के तीसरे सीजन में साथ दिखाई दिए थे। शो के नए प्रोमो में दोनों का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। कहीं बेबो अपने बेबाक जवाबों से करण जौहर को हैरान करती दिख रही हैं, तो कहीं सैफ अपने मजेदार वन लाइनर्स से महफिल लूट रहे हैं। प्रोमो में सैफ जहां नेपोटिज्म को लेकर करण का मजाक बनाते हैं, वहीं करीना दो टूक कहती हैं कि वह बॉलीवुड की नंबर-1 एक्ट्रेस हैं।शो के इस एपिसोड में करीना और सैफ की एक-दूसरे के साथ मजेदार बातचीत के अलावा करण जौहर के साथ उनकी हंसी-मजाक भी देखने को मिलेगी। सैफ ने जहां खुद को इस शो के लिए सही गेस्ट नहीं बताया, वहीं करीना ने अपने जवाब से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी बात कहने में कभी पीछे नहीं हटतीं। आइए जानते हैं कि नए प्रोमो में क्या कुछ खास देखने को मिला।
‘कॉफी विद करण 9’ के चौथे एपिसोड में शामिल होंगे करीना और सैफ
प्रोमो में करण जौहर करीना और सैफ का स्वागत करते नजर आते हैं। जब करण बताते हैं कि यह शो का आखिरि सीजन है, तो करीना मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘काफी खुश और राहत महसूस कर रही हूं। जिसपर करण पूछते हैं कि ऐसा क्यों, इसपर करीना जवाब दोती हैं, ‘क्योंकि अब हमें बार-बार कॉफी विद करण पर नहीं आना पड़ेगा।’ यह सुनकर करण सर्कास्टिकली कहते हैं ‘मेरे शो के आखिरी सीजन के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए धन्यवाद।’ वहीं, सैफ भी पीछे नहीं रहते। वह कहते हैं कि उन्हें लगता है कि वह इस शो के लिए ‘थोड़े से मिसकास्ट’ हैं। सैफ की यह बात सुनकर करण भी मजाकिया अंदाज में रिएक्शन देते हैं।
करीना ने बताया बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस का नाम
प्रोमो में दिलचस्प पल तब आता है, जब करण जौहर करीना से पूछते हैं कि उनके हिसाब से इस समय बॉलीवुड की नंबर वन फीमेल स्टार कौन है। इस पर करीना बिना देर किए जवाब देती हैं, ‘जो आपके ठीक सामने बैठी है।’ करीना का यह जवाब सुनकर सैफ भी तुरंत मजाक में कहता हैं, ‘आप दूसरों की तारीफ भी कर सकती हैं।’ दोनों के बीच की यह बातचीत प्रोमो के सबसे मजेदार पलों में से एक है।
करण जौहर पर सैफ ने किया नेपोटिज्म को लेकर तंज
शो के एक सेगमेंट में करण जौहर बॉलीवुड में स्टार किड्स की बढ़ती पहचान पर बात करते नजर आते हैं। करण सवाल करते हैं, ‘नेपो बेबीज अब ग्लोबल स्तर पर मेनस्ट्रीम हो गए हैं।’ करण अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही सैफ बजर दबाकर कहते हैं, ‘आपकी वजह से।’ सैफ का यह जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं। दरअसल, करण जौहर को अक्सर बॉलीवुड में नोपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सैफ का यह जवाब करण पर मजाकिया तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
सैफ अली खान के जवाबों ने दिलाई हंसी
प्रोमो में करण एक और सेगेमेंट के दौरान करीना और सैफ से उन एक्ट्रेस का नाम पूछते हैं, जिनके नाम ‘k’ अक्षर से शुरू होते हैं। इस दौरान सैफ का जवाब एक बार फिर हंसी का माहौल बना देता है। करीना और सैफ तेजी से कई एक्ट्रेस के नाम लेते है तभी सैफ कहते हैं, ‘कविता’, जिसपर करीना कन्फ्यूज होकर पूछती हैं, ‘कविता कौन है?’ इसपर सैफ का जवाब आता है, ‘कोई तो होगी जिस एक्ट्रेस का नाम कविता होगा।’ यह सुनकर करण और करीना हंसने लगते हैं।
16 साल बाद ‘कॉफी विद करण’ पर साथ दिखेंगे करीना और सैफ
प्रोमो में दिख रहे मजेदार पलों को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि करीना और सैफ कई सालों बाद एक बार फिर साथ ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों साल 2010 में शो के तीसरे सीजन में साथ दिखाई दिए थे। ऐसे में फैंस को एक बार फिर इस जोड़ी की मजेदार नोक-झोंक और बेबाक बातचीत देखने का बेसब्री से इंतजार है। यह एपिसोड बुधवार, 4 नवंबर को ‘JioHotstar’ पर रिलीज होगा।
अब तक शो में नजर आए ये सितारे
‘कॉफी विद करण 9’ के इस सीजन की शुरुआत सलमान खान ने की थी। इसके बाद दूसरे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आए। तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने शो की रौनक बढ़ाई। वहीं, रैपिड फायर राउंड के दौरान अर्जुन कपूर भी खास तौर पर शामिल हुए थे। अब करीना और सैफ की जोड़ी के आने से शो में एक बार फिर मनोरंजन का तड़का लगने वाला है।
