डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामले देख MCD का बड़ा फैसला, इन 1000+ पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की

0

नई दिल्ली।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया के मामले के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। एमसीडी की स्थायी समिति ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के प्रयासों में बाधा आ सकती है।

डेंगू और मलेरिया के बढ़े रिकॉर्ड आंकड़े

एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। MCD की वेक्टर-जनित (मच्छरों से फैलने वाली) बीमारियों की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में डेंगू के 396 और मलेरिया के 94 मामले सामने आए हैं। अक्टूबर 2026 में डेंगू के मामले , पूरे वर्ष 2025 में दर्ज किए गए 377 मामलों के आंकड़े को पहले ही पार कर चुके हैं। इस साल अब तक डेंगू के कुल मामले 993 और मलेरिया के कुल मामले 337 तक पहुंच गए हैं।मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया है कि मच्छरों की निगरानी, ​​प्रजनन स्थलों की जांच, एंटी-लार्वल ऑपरेशन, फॉगिंग और जन जागरूकता अभियानों के लिए जिम्मेदार फील्ड कर्मचारियों की भारी कमी है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है, जब हर साल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा सामने आता है।

सत्य शर्मा की अध्यक्षता वाली नगर निगम की शीर्ष वित्तीय समिति ने दिल्ली के 126 एंट्री पॉइंट्स पर ‘बैरियर-फ्री’ (बिना रुकावट वाले) टोल कलेक्शन सिस्टम लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, 10 वर्षों के लिए 70 मैकेनिकल रोड-स्वीपिंग (सड़क की सफाई करने वाली) मशीनें तैनात करने की 923.57 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है।

बिना देरी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

अधिकारियों के अनुसार, ये मैकेनिकल रोड-स्वीपिंग मशीनें, जिन्हें प्रदूषण के चरम मौसम यानी नवंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाना चाहिए था, अब आने में देरी हो रही हैं। MCD की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सत्य शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिना किसी देरी के भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। अगर नियमित भर्ती में समय लगने की संभावना हो, तो अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) या समझौते के आधार पर नियुक्तियां शुरू की जाएं।

MCD Vacancy Details: इन पदों पर 1000+ वैकेंसी

एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) में कुल 1066 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं-

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) – 549 पद
  • सहायक मलेरिया निरीक्षक – 398 पद
  • मलेरिया निरीक्षक – 105 पद
  • एंटी-मलेरिया अधिकारी – 14 पद
  • कुल खाली पदों की संख्या – 1066 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: एमटीएस पदों पर 10वीं पास, सहायक मलेरिया निरीक्षक/मलेरिया निरीक्षक पद के लिए 10वीं या 12वीं के साथ सैनिटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा या संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए। वहीं एंटी-मलेरिया ऑफिसर पोस्ट के लिए संबंधित क्षेत्र जैसे साइंस, पब्लिक हेल्थ या जियोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा मांगा जाता है।
  • आयु सीमा: आमतौर पर इन पदों पर कम से कम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 27 साल तक मांगी जाती है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

बता दें कि समिति ने 923.57 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले 10 सालों में MCD की सड़कों पर 70 मैकेनिकल रोड-स्वीपिंग मशीनें (सड़क साफ करने वाली मशीनें) तैनात की जाएंगी, ताकि धूल और वाहनों की आवाजाही से पैदा होने वाले कणों (पार्टिकुलेट मैटर) को कम किया जा सके।इस प्रोजेक्ट को तीन पैकेजों में बांटा गया है। ‘लायन सर्विसेज लिमिटेड’ 369.53 करोड़ रुपये की लागत से 29 मशीनें तैनात करेगी। वहीं, ‘GA इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘VN इंजीनियरिंग कंपनी’ का एक कंसोर्टियम 368.83 करोड़ रुपये में 28 मशीनें उपलब्ध कराएगा। बाकी 13 मशीनें ‘JS एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा 185.20 करोड़ रुपये में तैनात की जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों (MRSMs) को तैनात करने में देरी हुई है। इन मशीनों के आने से सर्दियों के प्रदूषण के मौसम से पहले दिल्ली में मैकेनिकल रोड-स्वीपिंग मशीनों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाती। इस देरी को देखते हुए एक आकस्मिक योजना (contingency plan) तैयार की गई है। MCD ने मौजूदा मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए चार महीने के लिए 40 और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें