पलक तिवारी और इब्राहिन अली खान का 3 साल बाद रिश्ता खत्म! सैफ के बेटे ने लिया फैसला, साथ में शूटिंग कैंसल
खबरों के अनुसार, तीन साल से अधिक समय तक डेट करने के बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का रिश्ता खत्म हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, और बताया जा रहा है कि यह फैसला इब्राहिम ने लिया है। हालांकि, अभी तक पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है।
एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को यह भी बताया कि दोनों के साथ होने वाले तय शूट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर रोक दिए गए हैं। उनके अलग होने की वजह के बारे में सूत्र ने कहा, ‘हमें पता नहीं है… लेकिन ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, और दोनों ही अपनी निजी बातें सबके सामने लाकर तमाशा नहीं बनाना चाहते। फिलहाल, वे दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देंगे।’
पलक और इब्राहिम के रिश्ते की शुरुआत
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक और एक्टर सैफ अली खान व अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के बीच डेटिंग की अफवाहें पहली बार 2022 में उठीं। तब वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखे गए थे, जहां पलक पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए।
बेटी के अफेयर पर श्वेता की राय
दिसंबर 2024 में, पलक की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अपनी बेटी के डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी चर्चाओं का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
श्वेता तिवारी ने अफवाहों पर की थी बात
श्वेता ने कहा था, ‘अब अफवाहों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इतने सालों में मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे की होती है। उसके बाद वे उस खबर को भूल जाते हैं, तो फिर परेशान क्यों होना? अफवाहों की मानें तो मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है, और मैं हर साल शादी कर रही हूं। इंटरनेट के हिसाब से तो मेरी पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है।’
पलक और इब्राहिम ने नहीं की पुष्टि
- पिछले कुछ साल में, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसमें छुट्टियां मनाने के दौरान की तस्वीरें भी शामिल हैं। हालांकि, पलक याइब्राहिममें से किसी ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
