Govt Jobs 2026: इंडिया पोस्ट से लेकर DSSSB तक में 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, मिलेगी बढ़िया सैलरी

0

10th Pass Recruitment 2026 Last Date: 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना है तो आपके लिए अभी कई भर्तियों के फॉर्म निकले हुए हैं। डीएसएसएसबी से लेकर सुप्रीम कोर्ट, इंडिया पोस्ट, लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल जैसी जगहों पर आपको गवर्नमेंट जॉब हासिल करने का मौका मिल रहा है। इन सभी जगह जगह आपके लिए रिक्तियां आई हुई हैं। लेकिन फॉर्म अभ्यर्थियों को तय समयसीमा में ही भरना होगा। इसीलिए हम 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से लेकर सैलरी, एज लिमिट जैसी पूरी डिटेल्स बताई गई हैं। लास्ट डेट से पहले ही इनमें आप अप्लाई कर सकते हैं।

भारत सरकार के KRDP भर्ती 2026

भारत सरकार के KRDP भर्ती 2026

भारत सरकार के खादी सुधार और विकास कार्यक्रम (KRDP) के लिए विभिन्न पदों पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें 10वीं पास के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ और ड्राइवर के पद हैं। दोनों को मिलाकर 3864 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस वैकेंसी में अभी ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। ड्राइवर वाली वैकेंसी के लिए 10वीं पास के साथ 3 साल का अनुभव और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वहीं एमटीएस के लिए केवल 10वीं पास या आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी योग्य होंगे।

  • पद- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और ड्राइवर
  • टोटल पोस्ट- 3864
  • एज लिमिट- 18-40 साल तक (आरक्षित वर्गों को छूट)
  • अप्लाई कहां करें- krdp.org.in
  • सेलेक्शन प्रोसेस- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकलएग्जामिनेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट
  • सैलरी- ड्राइवर को 19900-63200/- तक और मल्टी टास्किंग स्टाफ को 18000-56900/- तक सैलरी मिलेगी।
  • लास्ट डेट- स्टेप-I के लिए 25 नवंबर 2026 तक और स्टेप II के लिए 30 नवंबर 2026 तक (फोटो क्रेडिट- Magnific)

    सुप्रीम कोर्ट में भर्ती 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भर्ती 2026

    भारत के सबसे बड़े न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में भी 10वीं पास युवाओं को जॉब मिल रही है। कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के एप्लिकेशन नवंबर में शुरू होने वाले हैं।

    • पद- जूनियर कोर्ट अटेंडेंट
    • रिक्तियां-130योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।एज लिमिट- 1 अक्टूबर 2026 को 18 साल से क और 27 साल तक उम्र होनी चाहिए।
    • सैलरी कितनी मिलेगी- 21,700-69,100/- प्रति माह तक आवेदन कब से शुरू होंगे- 4 नवंबर 2026अप्लाई करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर 2026
      सेलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू अप्लाई कहां करें- www.sci.gov.i

      सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी

      सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी

      लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DR RMLIMS) में अभी नॉन टीचिंग भर्ती के आवेदन लिए जा रहे हैं। यहां भी आपके लिए वैकेंसी हैं। 10वीं पास कैंडिडेट्स इस भर्ती में हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

      • पद- हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II
      • वैकेंसी- 32
      • योग्यता-10वीं पास
      • एज लिमिट- 18-40 साल तक
      • सैलरी कितनी मिलेगी- लेवल-01 ₹18000-₹56900
      • सेलेक्शन प्रोसेस- स्क्रीनिंग और मुख्य परीक्षा
      • आवेदन कहां करें- www.drrmlims.ac.in
      • अप्लाई करने की लास्ट डेट- 20 नवंबर 2026दिल्ली में भर्ती 2026
        दिल्ली में भर्ती 2026
        दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी जैसे पद 10वीं पास के अभ्यर्थियों के लिए हैं। ऐसे में आप इस भर्ती में भी अप्लाई कर सकते हैं। इसकी लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक है। तब तक DSSSB ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर इसके आवेदन चलेंगे।. इसके अलावा डीएसएसएसबी ने सफाई 10वीं पास के लिए सफाई कर्मचारी और चौकीदार की भर्ती अलग से भी निकाली है। इसमें 25 पदों के लिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे।

        पोस्ड कोड- सफाई कर्मचारी 46/26 और चौकीदार 47/26।
        कुल वैकेंसी-25
        योग्यता-10वीं पास
        एज लिमिट- कम से कम 18 साल उम्र हो चुकी हो और अधिकतम उम्र 27 साल पूरी न हो।
        सैलरी- पे स्केल ₹5200-20,200/-+ ग्रेड पे ₹2000/-, ग्रुप सी
        सेलेक्शन प्रोसेस- रिटन एग्जाम और इंटरव्यू
        अप्लाई करने की लास्ट डेट- 11 नवंबर 2026
        ऑफिशियल वेबसाइट- dsssb.delhi.gov.in

        डाक विभाग भर्ती 2026

        डाक विभाग भर्ती 2026

        इंडिया पोस्ट ने तमिलनाडु सर्किल के लिए स्टाफ कार ड्राइवर की भर्ती निकाली है। इसमें भी 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। ड्राइविंग आती है, तो आप इसमें भी अप्लाई कर सकते है।

        • पद-स्टाफ कार ड्राइवर
        • रिक्तियां-24
        • अप्लाई करने की लास्ट डेट- 30 नवंबर 2026
        • सेलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा और प्रैक्टिल टेस्ट
        • सैलरी- पे मैट्रिक्स 19900-63200/- प्रति माह
        • अप्लाई करने की लास्ट डेट- 30 नवंबर 2026
        • फॉर्म कहां भेजना होगा- दी सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, नंबर 37,ग्रीम्स रोड, चैन्नई-600006(फोटो क्रेडिट- Pexels)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें