कर्नाटक MLC चुनाव में कमल का कमाल, मल्लिकार्जुन खरगे के क्षेत्र में भी बीजेपी का जीत, कांग्रेस को नहीं मिली एक भी सीट
बेंगलुरु ।
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव (MLC Election) में सत्ताधारी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक में विधान परिषद की दो शिक्षक सीट और दो स्नातक सीटों के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस चार में से एक सीट नहीं जीत सकी। बीजेपी ने तीन सीटों पर कब्जा किया, जबकि एनडीए गठबंधन में शामिल जेडी-एस ने एक सीट जीत ली। हैरानी कलबुर्गी की उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट को हुई, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का इलाका माना जाता है। इस सीट से बीजेपी के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस कैंडिडेट शरणप्पा मत्तूर को हरा दिया।
एनडीए के वोट नहीं बंटे, एक-दूसरे को मिला
डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद कर्नाटक में पहली बार कांग्रेस को विधान परिषद चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी और जनता दल सेक्युलर ने मिलकर विधान परिषद की सभी चार सीटों पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली, जबकि जेडी-एस ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। बीजेपी के लिए राहत की खबर है कि तमाम अटकलों के बीच जेडी-एस समर्थकों ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिए।कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को MLC चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। यह NDA की जीत है और कांग्रेस द्वारा फैलाई गई सभी बातें झूठी साबित हुई हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता साफ तौर पर कह रही है कि उन्हें कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए।
विधान परिषद में कांग्रेस अभी भी मजबूत
तीन सीटों पर जीत के साथ 75 सदस्यों वाली विधान परिषद में बीजेपी को 24 सदस्य हो गए हैं। कांग्रेस के पास फिलहाल 38 एमएलसी हैं। जेडी-एस की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। विधान परिषद में कांग्रेस को एक निर्दलीय का समर्थन हासिल है। सभापति भी कांग्रेस के ही हैं। कांग्रेस के हाथ विधान परिषद में मजबूत बने रहेंगे क्योंकि अभी सरकार ने 5 मनोनयन वाली सीटों के लिए सदस्यों को मनोनीत नहीं किया है। विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार अगले चुनाव के लिए खतरे की घंटी मानी जा सकती है। कलबुर्गी के उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट से बीजेपी के शशील नमोशी लगातार पांचवीं बार जीते। यह मल्लिकार्जुन खरगे और गृह मंत्री प्रियांक खरगे का गृह क्षेत्र है।
