टाइगर श्रॉफ पर गोलियां बरसाने वालों की पहली तस्वीर, CCTV कैमरे में कैद हुआ दो संदिग्धों का चेहरा

0

मुंबई।

मायानगरी में रविवार बीती शाम टाइगर श्रॉफ पर खुलेआम सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने केवल फिल्मी सितारों ही नींद हराम नहीं की बल्कि पूरी मुंबई का भी चैन छीन लिया है। टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों का चेहरा भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां बरसाने वाले तीन आरोपियों में से दो संदिग्धों की पहली तस्वीरें कैप्चर हुई हैं।इस घटना की जांच कर रही टीम अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या हमलावरों ने घटना से पहले टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी थी। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम पुष्पा नरसी पार्क के पास इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद संदिग्धों ने कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल अंधेरी (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ दी थी।

एक्टर के आने का इंतजार करने से पहले पार्क के बाहर रेकी की थी?

पुलिस ने इस बात का शक जताया है कि हमलावरों को शायद पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को करीब दो घंटे फुटबॉल खेलने के लिए नियमित रूप से पार्क आते हैं। जांच टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या हमलावरों ने एक्टर के आने का इंतजार करने से पहले पार्क के बाहर रेकी की थी। पुलिस यह पता लगाने के लिए आस-पास के रेलवे स्टेशनों से भी फुटेज की जांच कर रही है कि क्या संदिग्धों ने अंधेरी स्टेशन के पास मोटरसाइकिल छोड़ने के बाद ट्रेन में सवार हुए थे।

संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी की तरफ से ये कहा गया है कि संभवत: आरोपी ने टाइगर श्रॉफ का पीछा किया होगा और उनके आने तक पार्क के गेट के बाहर इंतजार किया होगा। यहां बता दें कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं। जांच टीम सड़क, रेल और हवाई मार्ग से संभावित भागने के रास्तों की खोज कर रहे हैं।

अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई

यहां ये भी बता दें कि इस घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई। वहीं, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें अनिल पंडित नामक शख्स खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेते सुना गया। उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी।

‘टाइगर को हमने समझाया था, लेकिन उनको समझ नहीं आया’

इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि अनिल पंडित नाम का शख्स सीधे तौर पर कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो मैंने और मेरे छोटे भाई अमरन सिंद्धू ने कराया है। टाइगर को हमने समझाया था, लेकिन उनको समझ नहीं आया। अनिल पंडित ने कहा कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा। ऑडियो में अनिल नाम का शख्स सलमान को भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा है।

अनिल नाम का शख्स सलमान को भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा

ऑडियो में अनिल नाम का शख्स सलमानको भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा है। शख्स कह रहा है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने न तो सोशल मीडिया पोस्ट और न ही वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच के लिए 15 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें