टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, जख्मी हुआ ड्राइवर और रिक्शा चालक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी

0

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबरें आ रही हैं। जब एक्टर मुंबई के जुहू स्थित जमनालाल बजाज ग्राउंड में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। कार का शीशा टूटकर टाइगर श्रॉफ के हाथ पर लगा, जबकि ड्राइवर जख्मी है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। गैंगस्टर एंगल से भी जांच जारी है।मुंबई के जुहू इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुष्पा पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर पर गोलीबारी कर दी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस अचानक हुए हमले में टाइगर श्रॉफ को छोड़कर उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अचानक टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चला दीं। फिलहाल, इस हमले के पीछे का असली मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। इसके बड़े भाई ने भी इस साजिश रचने में क्रेडिट ले रहा है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अनिल पंडित का कथित ऑडियो

कथित तौर पर अनिल पंडित ने एक ऑडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि जो भी सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा उसका यही हाल होगा और जो आज टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ उसकी भी जिम्मेदारी ली। ऑडियो में कहा गया कि- ‘फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारे से अलग होकर काम करने की कोशिश करेगा, उसका यही हाल होगा। सलमान खान बिश्नोई गैंग से माफी मांग ले वरना उसके परिवार की जिंदगी हराम हो जाएगी।’

सरकार पर उठे सवाल

इस बीच, इस हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलने की खबर बेहद चौंकाने वाली है। आखिर मुंबई में हो क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और कई अभिनेताओं व निर्माताओं को मिल रही धमकियों के चलते, मुंबई में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।’

सचिन सावंत ने बोला हमला

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है; असल में, पूरी तरह से अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री पूरी तरह से विफल रहे हैं! एक समय था जब कोई कह सकता था कि महाराष्ट्र, बिहार बन गया है—लेकिन अब तो कोई यह भी कह सकता है कि बिहार ही बेहतर है! मैं इस सरकार की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने मुंबई को अपराधियों के खौफ के साये में धकेल दिया है!’

कौन हैं टाइगर श्रॉफ?

36 वर्षीय टाइगर श्रॉफ, दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा और वे अपने स्टंट के लिए जाने जाते हैं।

सलमान खान पर हमले की कोशिश

अप्रैल 2024 में बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। मुंबई पुलिस ने इसमें शामिल कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

फरवरी 2026 में मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की एक घटना हुई। इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने कई संदिग्धों और शूटरों को गिरफ्तार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें