चांद से लाई हुई मिट्टी क्यों उधार दे रहा चीनी, जाने रिपोर्ट में

0

नई दिल्ली

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस साल जून में पूरी दुनिया को चौंका दिया था, जब उसका चांग ई 6 लूनार मिशन चंद्रमा के सुदूर हिस्से से सैंपल लेकर पृथ्वी पर लौटा। चंद्रमा का सुदूर हिस्सा वह जगह है, जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देती। चांद से लाई गई मिट्टी को चीन उधार में देने जा रहा है! यह मिट्टी उन रिसर्चर्स को दी जाएगी, जो शोध करना चाहते हैं। इसके लिए ड्रैगन ने रिसर्चर्स से ऐप्लिकेशंस मांगी हैं।

चांग ई 6 मिशन को मई में लॉन्च किया गया था। यह 53 दिनों का मिशन था। चांग ई 6 ने चांद के सुदूर हिस्से में अपोलो क्रेटर पर लैंड करके सैंपल इकट्ठा किए थे। इसने जून में पृथ्वी पर वापसी की थी। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि चंद्रमा से लाई गई 4 पाउंड और 4.29 औंस यानी करीब 1,935 ग्राम मिट्टी अब घरेलू एक्सपेरिमेंट के लिए उपलब्ध है।

जो ऐप्लिकेशंस मंजूर होंगी, उन्हें मिट्टी उधार दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, आज से पहले किसी भी देश ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से से सैंपल नहीं जुटाए हैं। इन सैंपलों को स्टडी करके चंद्रमा के बारे में नई जानकारी सामने आ सकती है। वैज्ञानिक यह पता लगा सकते हैं कि चांद का वह इलाका इतना अलग क्यों है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *