बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

0

रायपुर।

स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक होटल सयाजी, रायपुर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यूनिसेफ ने समग्र शिक्षा के सहयोग से इसका आयोजन किया, जबकि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की संस्था SIMHA ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की क्षमता विकसित करना था, ताकि वे बच्चों की मानसिक और भावनात्मक जरूरतों को समझकर उन्हें उचित सहयोग दे सकें। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में तनाव एवं भावनात्मक समस्याओं के शुरुआती संकेतों की पहचान, तनाव से निपटने के उपाय, बच्चों की क्षमताओं को प्रोत्साहित करने तथा कक्षा में सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने की जानकारी दी गई।

इस दौरान समूह चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। बस्तर संभाग के सभी सात जिलों और धमतरी जिले से चयनित शिक्षकों एवं व्याख्याताओं ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद ये मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।समग्र शिक्षा के उप संचालक  कौशिक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों पर पढ़ाई और करियर को लेकर प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है, ताकि वे बिना अनावश्यक दबाव के अपनी रुचि


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें