धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन डायमंड’: NH-30 पर जाल बिछाकर 146 बेशकीमती हीरों के साथ अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

0

कुरूद।

खनिज संपदा की अवैध तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक  भावना पांडेय के निर्देशन में साइबर सेल और बिरेझर चौकी (थाना कुरूद) की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर घेराबंदी कर 146 नग बहुमूल्य हीरों के साथ एक अंतरजिला तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया। जब्त किए गए हीरों का शुद्ध वजन 13.49 ग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

​कोड़ापार नहर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​18 अक्टूबर को गश्त और अपराध पतासाजी के दौरान पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला कि एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में बेशकीमती हीरे लेकर NH-30 स्थित कोड़ापार नहर पुलिया के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।​सूचना मिलते ही साइबर सेल और बिरेझर पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर भागने की फिराक में लगे संदिग्ध को चारों तरफ से घेरकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विनोद अग्रवाल (64 वर्ष), निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) के रूप में बताई।
​

नीली झिल्ली में छुपाकर रखे थे 146 चमकदार रत्न
​आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पॉलीथीन से नीले और फिरोजी रंग की झिल्ली में लिपटे कुल 146 नग सफेद, चमकदार और पारदर्शी बहुमूल्य पत्थर बरामद किए गए।​मेमोरेंडम बयान में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि ये बेशकीमती हीरे उसने वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी किए थे। बीते कई सालों से वह इन्हें ठिकाने लगाने की फिराक में था और अब उचित ग्राहक मिलने की उम्मीद में धमतरी पहुंचा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें