Skip to content
  • होम
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलीटिकल
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-MAGAZINE
  • हेल्थ न्यूज़
  • क्राईम
  • खबरें खास
  • कृषि
  • चुनावी चहल
  • वीडियो

  • बिग न्यूज़
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • बिजनेस
  • पॉलीटिकल
  • स्पोर्ट्स
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • वीडियो
  • Home
  • 2025
  • April
  • 12
  • प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: आमजनों ने अबतक दिए 7 लाख से अधिक आवेदन
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: आमजनों ने अबतक दिए 7 लाख से अधिक आवेदन

admin April 12, 2025 0

रायपुर ।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर आवेदन लिए जाने का सिलसिला आज 11 अप्रैल तक जारी रहा। प्रथम चरण में आवेदन प्राप्त करने हेतु 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समय निर्धारित किया गया था। आज अंतिम दिवस तक 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 11 अप्रैल को रात्रि 8 बजे तक पोर्टल में अपलोड आवेदनों की स्थिति में 1 लाख 65 हजार 918 मांग एवं 19 हजार 987 शिकायत सहित कुल 1 लाख 85 हजार 905 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए। इसी तहर शिविरों में 4 लाख 51 हजार 303 मांग एवं 12 हजार 695 शिकायत सहित कुल 4 लाख 63 हजार 998 आवेदन प्राप्त हुए तथा शिकायत पेटी के माध्यम से 50 हजार 336 मांग एवं 1 हजार 690 शिकायत सहित कुल 52 हजार 26 आवेदन प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए गए। लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अपने-अपने जिलों में ऑनलाईन, शिविर एवं समाधान पेटी में भी डाले।जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई थी, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था का आमजनों ने उपयोग किया है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई थी, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाले।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जहां जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री  साय ने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देशित किए है कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी।समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।


Continue Reading

Previous एक्शन-प्लान बनाकर अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें – अरुण साव
Next छतों से बिजली उत्पादन कर रहे उपभोक्ता

खबरें खास

  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमियों को माया जाल में फंसने के लिए आ रही है मायाजाल

admin October 22, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • बिग न्यूज़

(छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपी और पेन

admin October 22, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

admin October 22, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R.O.NO.-14097/75

Advertisement Carousel
× Popup Image

R.O. No. – 132

Posts Slider

  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमियों को माया जाल में फंसने के लिए आ रही है मायाजाल

admin October 22, 2026 0

रायपुर  । छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे जरा हटके एक फिल्म आ रही है फिल्म का नाम है मायाजाल मायाजाल लेकर आ रहे हैं विकी...

Read More
  • बिग न्यूज़

कुरुद में रावण दहन के साथ गूंजा सामाजिक चेतना और नशामुक्ति का संदेश

admin October 22, 2026 0

​कुरुद। असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व विजयादशमी नगर में अभूतपूर्व हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। बस्तर के...

Read More
  • छत्तीसगढ़
  • बिग न्यूज़

(छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपी और पेन

admin October 22, 2026 0

जांजगीर-चांपा। दिनांक:- 18.10.2026 जिला जांजगीर-चांपा के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी में (छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) के सदस्यों द्वारा:- जरूरतमंद परिवारों के...

Read More
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

admin October 22, 2026 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार...

Read More
  • छत्तीसगढ़
  • बिग न्यूज़
  • रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा उत्सव में होंगी शामिल

admin October 22, 2026 0

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।...

Read More

ताजा खबरें

  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमियों को माया जाल में फंसने के लिए आ रही है मायाजाल

admin October 22, 2026 0
  • बिग न्यूज़

कुरुद में रावण दहन के साथ गूंजा सामाजिक चेतना और नशामुक्ति का संदेश

admin October 22, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • बिग न्यूज़

(छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति) ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपी और पेन

admin October 22, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

admin October 22, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • बिग न्यूज़
  • रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा उत्सव में होंगी शामिल

admin October 22, 2026 0
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Mar   May »

Categories

  • Uncategorized
  • अंबिकापुर
  • इंटरनेशनल
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एजुकेशन न्यूज़
  • कृषि
  • क्राईम
  • खबरें खास
  • चुनावी चहल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • दुर्ग-भिलाई
  • नई दिल्ली
  • नेशनल
  • पॉलीटिकल
  • बस्तर
  • बिग न्यूज़
  • बिजनेस
  • बिलासपुर
  • बिहार
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • योजना
  • राज्य
  • रायपुर
  • रोजगार
  • लखनऊ
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ न्यूज़
Copyright©thefourthmirror.com All rights reserved. | CoverNews by AF themes.