Skip to content
  • होम
  • होम
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलीटिकल
  • इंटरटेनमेंट
  • बिजनेस
  • E-MAGAZINE
  • हेल्थ न्यूज़
  • क्राईम
  • खबरें खास
  • कृषि
  • चुनावी चहल
  • वीडियो

  • बिग न्यूज़
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • मुंबई
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • बिजनेस
  • पॉलीटिकल
  • स्पोर्ट्स
  • क्राईम
  • इंटरटेनमेंट
  • हेल्थ न्यूज़
  • वीडियो
  • Home
  • 2024
  • April
  • 7
  • टी20 में बने 439 रन, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खुला खाता, काम नहीं आई दिल्ली की दिलेरी
  • नई दिल्ली
  • नेशनल
  • बिग न्यूज़

टी20 में बने 439 रन, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खुला खाता, काम नहीं आई दिल्ली की दिलेरी

admin April 7, 2024 0

नई दिल्ली।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने आईपीएल के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया. इस जीत से मुंबई के 4 मैचों में 2 अंक हो गए हैं. मुंबई ने इससे पहले अपने तीनों मुकाबले गंवा दिए थे. वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की पांच मैचों में यह चौथी हार है. मुंबई की जीत में रोमारियो शेफर्ड का अहम रोल रहा जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 234 पर पहुंचाया. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का यह हाईएस्ट टोटल है.लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट पर 205 रन बनाए. डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई. वॉर्नर 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए तब टीम का स्कोर 22 रन था. इसके बाद दिल्ली ने पृथ्वी शॉ का विकेट गंवाया जिन्होंने 40 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली. अभिषेक पोरेल ने 41 रन का योगदान दिया वहीं कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर चलते बने. अक्षर पटेल 8 रन बनाकर रन आउट हुए वहीं ललित यादव 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुमार कुशाग्र का खाता भी नहीं खुला. ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद लौटे. मुंबई के लिए पेसर गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

मुंबई ने 5 विकेट पर 234 रन बनाए
इससे पहले, रोहित शर्मा से मिली आक्रामक शुरुआत और रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीच के ओवरों में धीमा पड़ने के बावजूद 5 विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा (27 गेंद पर 49 रन) और ईशान किशन (23 गेंद पर 42 रन) भले ही अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (21 गेंद पर नाबाद 45 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (33 गेंद पर 39 रन) और शेफर्ड ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली.

रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में 32 रन ठोके
शेफर्ड ने एनरिक नोर्किया (65/2) के पारी आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे. अक्षर पटेल दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट लिए. मुंबई के लिए रोहित और किशन ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े. इसमें रोहित का योगदान अधिक था जिन्होंने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया. भारतीय कप्तान ने इशांत शर्मा पर दो चौके लगाकर शुरुआत की और फिर झाय रिचर्डसन की लगातार गेंदों पर छक्के लगाए. चौथे ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल का स्वागत छक्के और चौके से किया. रोहित ने एक अन्य स्पिनर ललित यादव पर भी तीन चौके लगाए, जिससे मुंबई पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 75 रन बनाने में सफल रहा.

अक्षर ने रोहित को बोल्ड कर अर्धशतक से रोका
अक्षर ने हालांकि रोहित को इसके तुरंत बाद बोल्ड करके उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव की वापसी यादगार नहीं रही. एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. सूर्यकुमार केवल दो गेंद खेल पाए. उन्होंने लॉफ्टेड ड्राइव खेलने के प्रयास में मिडऑन पर कैच दिया. किशन भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. उन्होंने अक्षर की गेंद पर वापस कैच थमाने से पहले बाएं हाथ के इस स्पिनर और नोर्किया पर छक्के लगाए. अक्षर में बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी चार चौकों और दो छक्कों तक ही सीमित रहने दी.

डेविड और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े
तिलक वर्मा (06) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए, जिससे मुंबई की परेशानियां बढ़ गई. इससे रन गति धीमी पड़ गई क्योंकि हार्दिक के क्रीज पर रहने के बावजूद दिल्ली के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया. डेविड ने रिचर्डसन पर छक्का लगाकर मुंबई के प्रशंसकों में जान भरी. उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर खलील अहमद के आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे. नोर्किया के अगले ओवर में भी 16 रन बने लेकिन यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज हार्दिक की पारी का अंत करने में सफल रहा. हार्दिक ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच देने से पहले अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. डेविड और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. डेविड ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए.


Continue Reading

Previous स्वीप अभियान का शुभंकर “केला” बुरहानपुर जिले में बना आकर्षण का केन्द्र
Next इंडी’ गठबंधन के बड़े नेता प्रचार से क्यों दूर? पीएम मोदी ने किया खुलासा, बोले- जब तक

खबरें खास

  • नई दिल्ली
  • नेशनल
  • मौसम

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पंजाब में फसलें तबाह

Ranu Saytondey April 8, 2026 0
  • नई दिल्ली
  • नेशनल

रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग यशोदा और कृष्ण

Ranu Saytondey April 3, 2026 0
  • नई दिल्ली
  • नेशनल

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

Ranu Saytondey March 24, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »

Posts Slider

  • छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

रायपुर । प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों...

Read More
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के साथ ही...

Read More
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को आयोजित

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी...

Read More
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

रायपुर । पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका - इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के बीच आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका...

Read More
  • छत्तीसगढ़
  • हेल्थ न्यूज़

विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

रायपुर। शुरुआत अक्सर मामूली ही होती है-हल्का बुखार, ठंड लगना, शरीर में कमजोरी… ऐसे लक्षण जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई...

Read More

R.O. No. – 132

R.O.NO.-13286/95

Advertisement Carousel
× Popup Image

ताजा खबरें

  • छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ranu Saytondey April 24, 2026 0
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग

Ranu Saytondey April 24, 2026 0
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को आयोजित

Ranu Saytondey April 24, 2026 0
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Ranu Saytondey April 24, 2026 0
  • छत्तीसगढ़
  • हेल्थ न्यूज़

विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष

Ranu Saytondey April 24, 2026 0

Categories

  • 1w
  • 1Win Brasil
  • 1win casino spanish
  • 1winRussia
  • 1xbet casino BD
  • 1xbet india
  • 1xbet Korea
  • 1xbet Morocco
  • 1xbet russian
  • 22Bet BD
  • 22bet IT
  • aviator casino DE
  • aviator ke
  • bbrbet mx
  • bizzo casino
  • book of ra
  • book of ra it
  • casino
  • E-Magazine
  • mostbet hungary
  • mostbet ozbekistonda
  • mostbet tr
  • NCR
  • New Post
  • Pin Up Peru
  • plinko
  • Qizilbilet
  • Ramenbet
  • se
  • Uncategorized
  • Vovan Casino
  • Швеция
  • अंबिकापुर
  • इंटरटेनमेंट
  • इंटरनेशनल
  • इंदौर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एजुकेशन न्यूज़
  • कृषि
  • कोलकाता
  • क्राईम
  • खबरें खास
  • चुनावी चहल
  • चेन्नई
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • दुर्ग-भिलाई
  • नई दिल्ली
  • नेशनल
  • पॉलीटिकल
  • बस्तर
  • बिग न्यूज़
  • बिजनेस
  • बिलासपुर
  • बिहार
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मुंबई
  • मौसम
  • योजना
  • रांची
  • राज्य
  • रायपुर
  • रोजगार
  • लखनऊ
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा
  • हादसा
  • हेल्थ न्यूज़
Copyright©thefourthmirror.com All rights reserved. | CoverNews by AF themes.