श्रीलंका के लिए सबसे तेज ODI World Cup शतक जड़ने वाले Kusal Mendis अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों
हैदराबाद,10 अक्टूबर 2023/ श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 (Pakistan vs Sri Lanka ODI World Cup 2023) में 122 रन की पारी खेलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 77 गेंद की अपनी पारी में छह छक्के और 14 चौके मारे और इस दौरान श्रीलंका की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ा.
