फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को गिफ्ट किया आईफोन

0

मुंबई,12 दिसम्बर 2022\ फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं और आये दिन अपने नए-नए कारनामों से चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही उन्होंने पिछले कुछ दिनो में अपनी दरियादिली का नमूना पेश किया। जब उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्मी सितारों को और दोस्तों को आई फोन गिफ्ट किया।

अब ऐसा ही उन्होंने कीमती आईफोन मशहूर अभिनेता के के गोस्वामी को उपहार के रूप में भेंट किया। अशोक प्रसाद अभिषेक अपने लोगों के चहरे पर एक मुस्कान के लिए कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उन्हें इस भीड़ में सबसे अलग बनाता है।

कौन हैं अशोक प्रसाद अभिषेक?

आपको बता दें कि अशोक प्रसाद अभिषेक भोजपुरी फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी सहित कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया है। इसके साथ ही वह आईटी विभाग में बहुचर्चित व्यक्ति हैं और कई अवार्ड से उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

के के गोस्वामी के बारे में

केके गोस्वामी एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं जो भारतीय टीवी धारावाहिकों, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 27 साल से अधिक के ऑनस्क्रीन करियर में, गोस्वामी को स्टार परिवार अवार्ड, जी रिश्ते और कई अन्य सहित कई पुरस्कार से सम्मानित किया गाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *