स्पोर्ट्स - https://thefourthmirror.com Wed, 21 Oct 2026 05:21:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.7 https://thefourthmirror.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-IMG_20221028_135824-32x32.jpg स्पोर्ट्स - https://thefourthmirror.com 32 32 छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन https://thefourthmirror.com/2026/10/21/india-zimbabwe-womens-t20-international-cricket-series-to-be-held-for-the-first-time-on-the-soil-of-chhattisgarh/ https://thefourthmirror.com/2026/10/21/india-zimbabwe-womens-t20-international-cricket-series-to-be-held-for-the-first-time-on-the-soil-of-chhattisgarh/#respond Wed, 21 Oct 2026 05:21:17 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67426 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव और हर्ष...

The post छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन first appeared on .

]]>
रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है कि नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बनाता है।मुख्यमंत्री साय आज नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे और भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के तीसरे मुकाबले का आनंद लिया। उन्होंने दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से पहचान बनाने वाली महिला खिलाड़ी देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि नवा रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों का आयोजन खेलों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है। यह केवल एक क्रिकेट श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने वाला अवसर भी है। हमारी बेटियां जब विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को अपने सामने खेलते हुए देखेंगी, तो उनमें भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और छत्तीसगढ़ तथा देश का नाम रोशन करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक श्रृंखला के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों के लिए स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके पीछे उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रत्यक्ष देखने का अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि आज हमारी बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। खेल अधोसंरचना के विस्तार के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतिस्पर्धा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को अपने ही प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिले।उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खेल अधोसंरचना है। राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लीज पर दिए जाने से यहां नियमित रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे न केवल प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को विश्वस्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिल रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को भी बड़े खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि बीते समय में नवा रायपुर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का सफल आयोजन किया गया। राज्य सरकार की विशेष पहल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो आईपीएल मुकाबलों का भी सफल आयोजन हुआ। अब भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आयोजन ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े खेल आयोजन किसी प्रदेश की खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ उसकी अर्थव्यवस्था और पहचान को भी नई ऊर्जा देते हैं। देश-दुनिया से खिलाड़ी, खेल अधिकारी और दर्शक जब छत्तीसगढ़ आते हैं, तो इससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन, स्थानीय व्यापार और सेवा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होते हैं।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर तेजी से आधुनिक अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य नवा रायपुर को केवल एक आधुनिक और सुव्यवस्थित राजधानी के रूप में विकसित करना नहीं, बल्कि इसे देश के प्रमुख स्पोर्ट्स एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में भी नई पहचान दिलाना है। इसके लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार, मौजूदा अधोसंरचना का बेहतर उपयोग और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सकारात्मक वातावरण बना है। खेलों में भारत की बेटियां लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और विश्व मंच पर तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री  साय ने भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह श्रृंखला उत्कृष्ट खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और दोनों देशों के बीच मैत्री का यादगार उदाहरण बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवा रायपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक श्रृंखला प्रदेश की नई पीढ़ी, विशेषकर बेटियों को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा देगी और छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारी, खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

The post छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/21/india-zimbabwe-womens-t20-international-cricket-series-to-be-held-for-the-first-time-on-the-soil-of-chhattisgarh/feed/ 0
रणजी मैच में क्यों अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, कब तक भारत में रहेंगे, कितने मैच का है कॉन्ट्रैक्ट? https://thefourthmirror.com/2026/10/20/why-are-australian-umpires-officiating-in-ranji-matches-how-long-will-they-stay-in-india-and-for-how-many-matches-is-their-contract/ https://thefourthmirror.com/2026/10/20/why-are-australian-umpires-officiating-in-ranji-matches-how-long-will-they-stay-in-india-and-for-how-many-matches-is-their-contract/#respond Tue, 20 Oct 2026 10:50:40 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67416 नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई अंपायर मैदान में अंपायरिंग करते नजर आ...

The post रणजी मैच में क्यों अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, कब तक भारत में रहेंगे, कितने मैच का है कॉन्ट्रैक्ट? first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

रणजी ट्रॉफी 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई अंपायर मैदान में अंपायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर भारत के घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय अंपायर ही मौजूद रहते हैं, लेकिन इस बार रणजी ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने खास व्यवस्था की है। इसके जहत 2 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंपायर भारत आए हैं। बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंपायरों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोर भारत में रणजी ट्रॉफी के 2 मैचों में अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारतीय अंपायर पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के घरेलू क्रिकेट मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे।इस कार्यक्रम का मकसद दोनों देशों के अंपायरों को अलग-अलग परिस्थितियों और क्रिकेट व्यवस्था में काम करने का अनुभव देना है। इससे अंपायरिंग के स्तर को बेहतर बनाने और दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच पेशेवर सहयोग बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कौन हैं ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोर?

बेन ट्रेलोर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी अंपायर हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए क्रिकेट और बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट में अंपायरिंग कर चुके हैं। उनके पास 30 फर्स्ट क्लास मैचों, 20 लिस्ट ए मुकाबलों और बिग बैश लीग के 39 मैचों में अंपायरिंग का अनुभव है। इसके अलावा, वह दो महिला वनडे इंटरनेशनल और चार महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं।

4 बार सम्मानित हो चुके हैं ट्रेलोर

ट्रेलोर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में अंपायर एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर भी काम करते हैं। इस भूमिका में वह नए अंपायरों को प्रशिक्षण देने और उनके कौशल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अंपायरिंग शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट अंपायर्स एंड स्कोरर्स एसोसिएशन की ओर से 4 बार जॉर्ज बोरविक मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

रणजी ट्रॉफी में किन मैचों में अंपायरिंग करेंगे?

बेन ट्रेलोर का भारत में सबसे पहले दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे हैं। यह मैच 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में खेला जा रहा है। इसके बाद वह मुंबई और हरियाणा के बीच 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में अंपायरिंग करेंगे। ट्रेलोर को भारत में अलग-अलग मैदानों और परिस्थितियों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव मिलेगा। रणजी ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट है, जिसमें अलग-अलग राज्यों की टीमें हिस्सा लेती हैं। यहां की पिचों, मौसम और मैच की परिस्थितियों में विविधता होती है, जिससे विदेशी अंपायर को भारतीय क्रिकेट के माहौल को समझने का अवसर मिलता है।

कौन हैं भारतीय अंपायर पराशर जोशी?

इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारतीय अंपायर पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वह वहां दो शेफील्ड शील्ड मैचों और एक वनडे कप मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे। जोशी घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव रखते हैं। वह रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी के 19 फर्स्ट क्लास मैचों, विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी के 32 लिस्ट ए मुकाबलों तथा 40 टी20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उनके अनुभव में इंडियन प्रीमियर लीग और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में वह 11 से 14 नवंबर तक ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच शेफील्ड शील्ड मैच में अंपायरिंग करते दिखेंगे। इसके बाद वह 16 नवंबर को इसी मैदान पर वनडे कप के मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे। उनका तीसरा मैच 22 से 25 नवंबर तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच शेफील्ड शील्ड मुकाबला होगा।

क्या है अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम?

अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दो क्रिकेट बोर्ड अपने अंपायरों को एक-दूसरे के देश में घरेलू प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अवसर देते हैं। इसका उद्देश्य अंपायरों को अलग-अलग क्रिकेट संस्कृतियों, नियमों के व्यावहारिक इस्तेमाल और मैच संचालन की परिस्थितियों से परिचित कराना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह कार्यक्रम दोनों देशों के अधिकारियों को एक-दूसरे के घरेलू क्रिकेट ढांचे को करीब से समझने का मौका देगा। भारत में जहां रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में अलग-अलग तरह की पिचें और परिस्थितियां मिलती हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड के मुकाबले उछाल और सीम मूवमेंट वाली पिचों पर खेले जाते हैं। ऐसे अनुभव से अंपायरों को अपने फैसले लेने की प्रक्रिया, खिलाड़ियों के साथ संवाद और मैच प्रबंधन के तरीकों को बेहतर समझने में मदद मिल सकती है।

The post रणजी मैच में क्यों अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, कब तक भारत में रहेंगे, कितने मैच का है कॉन्ट्रैक्ट? first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/20/why-are-australian-umpires-officiating-in-ranji-matches-how-long-will-they-stay-in-india-and-for-how-many-matches-is-their-contract/feed/ 0
रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने खेली 400 रन की पारी, सिर्फ दूसरी बार किसी बल्लेबाज ने किया ऐसा, सचिन तेंदुलकर से है खास नाता https://thefourthmirror.com/2026/10/19/chinmay-sutar-plays-a-400-run-innings-in-the-ranji-trophy-only-the-second-time-a-batter-has-achieved-this-feat-and-he-shares-a-special-connection-with-sachin-tendulkar/ https://thefourthmirror.com/2026/10/19/chinmay-sutar-plays-a-400-run-innings-in-the-ranji-trophy-only-the-second-time-a-batter-has-achieved-this-feat-and-he-shares-a-special-connection-with-sachin-tendulkar/#respond Mon, 19 Oct 2026 11:34:10 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67391 रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय लिखा गया। मिजोरम के 29...

The post रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने खेली 400 रन की पारी, सिर्फ दूसरी बार किसी बल्लेबाज ने किया ऐसा, सचिन तेंदुलकर से है खास नाता first appeared on .

]]>
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय लिखा गया। मिजोरम के 29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने प्लेट ग्रुप के मैच में नागालैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 400 रन ठोके। इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा पूर्व दिग्गज बीबी निंबालकर ने 1948-49 सीजन में (443* रन) किया था। क्रिकेट की दुनिया में ऐसा बेहद कम बार ही देखने को मिलता है।

517 गेंदों की ऐतिहासिक पारी, नागालैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया

सोविमा में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन 181 रनों के निजी स्कोर से आगे खेलने उतरे चिन्मय ने तीसरे सत्र में अपना चौधरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस मैराथन पारी में 517 गेंदों का सामना किया, जिसमें 46 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। चिन्मय के इस नाबाद 400 रनों के दम पर मिजोरम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 581 रनों पर घोषित की।

10वें विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी, नबंर 11 बल्लेबाज ने दिया शानदार साथ

चिन्मय सुतार को अपने इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचाने में मिजोरम के नंबर 11 बल्लेबाज लालरेमपुआ छकछुआक ने अहम भूमिका निभाई। जब मिजोरम का 9वां विकेट 392 रन पर गिरा, तब चिन्मय दूसरे छोर पर अकेले पड़ते दिख रहे थे। लेकिन लालरेमपुआ ने 76 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 14 रन बनाए और दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड नाबाद 189 रनों की साझेदारी हुई। मिजोरम की पारी में सुतार के बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर जेहू एंडरसन (69 रन) का रहा।

मुंबई से डेब्यू और सचिन तेंदुलकर से कनेक्शन

चिन्मय सुतार के पिता राजेश सुतार भी मुंबई के लिए 7 फर्स्ट-क्लास और 30 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 1998 में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ ब्रैबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 48 रनों की पारी खेली थी। वहीं खुद चिन्मय ने इसी साल जनवरी में मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए डेब्यू किया था और वह 2019 में इंडिया इमर्जिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

The post रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने खेली 400 रन की पारी, सिर्फ दूसरी बार किसी बल्लेबाज ने किया ऐसा, सचिन तेंदुलकर से है खास नाता first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/19/chinmay-sutar-plays-a-400-run-innings-in-the-ranji-trophy-only-the-second-time-a-batter-has-achieved-this-feat-and-he-shares-a-special-connection-with-sachin-tendulkar/feed/ 0
11 गेंद खेल लीं और खाता तक नहीं खुला, टी20 में बॉल पर बल्ला लगाना हुआ मुश्किल https://thefourthmirror.com/2026/10/18/faced-11-balls-without-even-opening-the-account-in-t20-making-bat-on-ball-contact-has-become-a-challenge/ https://thefourthmirror.com/2026/10/18/faced-11-balls-without-even-opening-the-account-in-t20-making-bat-on-ball-contact-has-become-a-challenge/#respond Sun, 18 Oct 2026 15:22:27 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67362 नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल...

The post 11 गेंद खेल लीं और खाता तक नहीं खुला, टी20 में बॉल पर बल्ला लगाना हुआ मुश्किल first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दबाव में रखा। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत बेहद धीमी रही जिससे भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आया।

11 गेंद तक नहीं खुला खाता

मैच की सबसे ध्यान खींचने वाली बात जिम्बाब्वे की ओपनिंग बल्लेबाज केलीस एंडलोवू की बेहद धीमी बल्लेबाजी रही। एंडलोवू क्रीज पर काफी देर तक टिकने के बावजूद रन बनाने के लिए तरसती नजर आईं। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और बिना कोई रन बनाए (0) आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

नंदनी शर्मा का कमाल

भारतीय तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से एंडलोवू को लगातार परेशान किया। लगातार डॉट गेंदे खेलने के दबाव में आकर एंडलोवू चकमा खा गईं और नंदनी शर्मा ने उन्हें बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। नंदनी ने अपने स्पेल की बेहतरीन शुरुआत करते हुए केवल 9 रन देकर 1 महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।एंडलोवू के शून्य पर आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बैकफुट पर आ गई और भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में रनों की गति पर पूरी तरह लगाम कस दी। पावरप्ले के दौरान भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया।

पहले मैच में जीता भारत

सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे जिसमें नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। जवाब में 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया था और टीम ने 19 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा की 49 रनों की संयमित पारी और डेब्यूडेंट निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों की बदौलत भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

The post 11 गेंद खेल लीं और खाता तक नहीं खुला, टी20 में बॉल पर बल्ला लगाना हुआ मुश्किल first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/18/faced-11-balls-without-even-opening-the-account-in-t20-making-bat-on-ball-contact-has-become-a-challenge/feed/ 0
भुवनेश्वर कुमार की वापसी, ये घातक ऑलराउंडर भी शामिल, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से चिन्नास्वामी में मचा हल्ला https://thefourthmirror.com/2026/10/17/bhuvneshwar-kumar-returns-joined-by-a-lethal-all-rounder-team-indias-playing-xi-creates-a-stir-at-the-chinnaswamy/ https://thefourthmirror.com/2026/10/17/bhuvneshwar-kumar-returns-joined-by-a-lethal-all-rounder-team-indias-playing-xi-creates-a-stir-at-the-chinnaswamy/#respond Sat, 17 Oct 2026 16:23:26 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67326 नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें...

The post भुवनेश्वर कुमार की वापसी, ये घातक ऑलराउंडर भी शामिल, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से चिन्नास्वामी में मचा हल्ला first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज बारिश के कारण मैच में देरी हुई जिसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को छोटा करते हुए 9-9 ओवर का कर दिया है।

श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त क्या कहा?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने परिस्थितियों पर बात करते हुए कहा, ‘पिच काफी अच्छी दिख रही है। हमें बस आक्रामक रवैया अपनाना होगा और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं बनने देना है। मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन शॉट्स की भरमार है और वे काफी मजबूत और पावर-पैक्ड क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन हमें भी अपनी ताकत पर ध्यान देने की जरूरत है।’अय्यर ने आगे टीम में किए गए बदलावों की जानकारी देते हुए कहा, ‘हमारी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।’

4 साल बाद टीम में वापसी

लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद नीली जर्सी में लौटे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे के आने से भारतीय टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है। संक्षिप्त ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर वेस्टइंडीज के सामने एक विशाल लक्ष्य सेट करना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग 11:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

The post भुवनेश्वर कुमार की वापसी, ये घातक ऑलराउंडर भी शामिल, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से चिन्नास्वामी में मचा हल्ला first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/17/bhuvneshwar-kumar-returns-joined-by-a-lethal-all-rounder-team-indias-playing-xi-creates-a-stir-at-the-chinnaswamy/feed/ 0
स्टार्क ही नहीं, ये 5 स्टार प्लेयर भी IPL 2027 से हो सकते हैं बाहर, लिस्ट में पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी भी शामिल https://thefourthmirror.com/2026/10/16/not-just-starc-these-5-star-players-could-also-be-out-of-ipl-2027-the-list-includes-the-most-expensive-player-from-the-previous-season-as-well/ https://thefourthmirror.com/2026/10/16/not-just-starc-these-5-star-players-could-also-be-out-of-ipl-2027-the-list-includes-the-most-expensive-player-from-the-previous-season-as-well/#respond Fri, 16 Oct 2026 13:44:32 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67284 नई दिल्ली। आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन करीब आते ही फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव का...

The post स्टार्क ही नहीं, ये 5 स्टार प्लेयर भी IPL 2027 से हो सकते हैं बाहर, लिस्ट में पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी भी शामिल first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन करीब आते ही फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव का माहौल बन गया है। सभी टीमों को 15 नवंबर तक रीटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इससे पहले कई खिलाड़ियों के आईपीएल 2027 से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। इनमें अधिकतर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। साल 2027 में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल बहुत व्यस्त है। ऐसे में जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल से अपना नाम बाहर ले सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम मिचेल स्टार्क का है। वहीं, पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी ग्रीन भी अगले आईपीएल से बाहर हो सकते हैं।

मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)

मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आईपीएल 2027 में खेलना पक्का नहीं है। स्टार्क ने खुद कहा है कि कुछ चर्चा हुई हैं, लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलना उनकी प्राथमिकता है। इस साल ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल बहुत व्यस्त है। भारत में 5 टेस्ट खेलने के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर टेस्ट मैच खेलेगी। यह टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की भी दावेदार है, जो आईपीएल के बाद होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को 2024 मेगा ऑक्शन में ₹11.75 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2026 में चोट के कारण वे सिर्फ 6 मैच ही खेल पाए। इस सीजन वह अपना नाम वापस ले सकते हैं।⁠

कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड ₹25.20 करोड़ में खरीदा था। यह उस सीजन की सबसे ऊंची बोली थी और इस ओवरसीज खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे महंगी डील थी। हालांकि, कीमत के मुकाबले ग्रीन का प्रदर्शन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। केकेआर बजट फ्री करने और टीम को रीशेप करने के लिए ग्रीन को रिलीज कर सकती है।⁠ ग्रीन भी ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। ऐसे में वह भी आईपीएल से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)

पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह आईपीएल के अगले सीजन से हट सकते हैं। उन्होंने कहा था कि कुछ तो छोड़ना पड़ेगा और वो टेस्ट या वनडे वर्ल्ड कप नहीं होगा। भारत दौरे के बाद आराम की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी से बात करके ही वह फैसला लेंगे। उनकी पीठ की पुरानी समस्या भी एक वजह है। ऐसे में कमिंस भी आईपीएल 2027 से बाहर हुए तो हैदराबाद की टीम को नए कप्तान की जरूरत होगी।

जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई पेस तिकड़ी का हिस्सा हैं। वह भी किसी सूरत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं छोड़ना चाहेंगे। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ कहा है कि तेज गेंदबाजों के शरीर को रीसेट करने के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है। हेजलवुड भी स्टार्क और कमिंस की तरह आईपीएल से दूर रह सकते हैं ताकि एशेज और अन्य बड़े इवेंट्स के लिए तैयार रहें।

ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)

ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड भी उन नामों में शामिल हैं, जिनका आईपीएल 2027 में खेलना पक्का नहीं है। अगर हेड भी आईपीएल से बाहर हुए तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किल में पड़ जाएगी। लंबे दौरे से मानसिक और शारीरिक थकान को देखते हुए कोच मैकडोनाल्ड ने उनके नाम का भी जिक्र किया है। हेड ने 2023 में आईपीएल छोड़ दिया था, क्योंकि वह देश को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में वह दूसरी बार ऐसा कर सकते हैं।

The post स्टार्क ही नहीं, ये 5 स्टार प्लेयर भी IPL 2027 से हो सकते हैं बाहर, लिस्ट में पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी भी शामिल first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/16/not-just-starc-these-5-star-players-could-also-be-out-of-ipl-2027-the-list-includes-the-most-expensive-player-from-the-previous-season-as-well/feed/ 0
भारत को ओस तो वेस्टइंडीज को पिच से मिली मदद, लगातार 2 मैचों में कैसे डिफेंड हुआ टोटल, पांचवें टी20 में क्या होगी सही रणनीति? https://thefourthmirror.com/2026/10/15/india-benefited-from-the-dew-while-the-west-indies-found-assistance-from-the-pitch-how-were-totals-successfully-defended-in-two-consecutive-matches-and-what-will-be-the-right-strategy-for-th/ https://thefourthmirror.com/2026/10/15/india-benefited-from-the-dew-while-the-west-indies-found-assistance-from-the-pitch-how-were-totals-successfully-defended-in-two-consecutive-matches-and-what-will-be-the-right-strategy-for-th/#respond Thu, 15 Oct 2026 13:58:38 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67234 नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के तीसरे और चौथे मैच...

The post भारत को ओस तो वेस्टइंडीज को पिच से मिली मदद, लगातार 2 मैचों में कैसे डिफेंड हुआ टोटल, पांचवें टी20 में क्या होगी सही रणनीति? first appeared on .

]]>
नई दिल्ली ।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया। यहां भारत ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया। इसके बाद हैदराबाद में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। दोनों मुकाबलों में टॉस जीतने वाले कप्तानों ने बिना कुछ सोचे पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और दोनों को हार का सामना करना पड़ा।भारत में ठंड के मौसम में शाम के समय ओस गिरती है। इसी वजह से बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। यही वजह है कि डे नाइट वनडे मैच या शाम के समय टी20 मैच में टॉस जीतने वाली टीम हमेशा ही पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। आंकड़े भी यही कहते हैं कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतर है। हालांकि, पिछले दो मैच से पहले गेंदबाजी करना उल्टा पड़ रहा है और टॉस जीतने वाले कप्तान मैच हार रहे हैं। वेस्टइंडीज के इसी दौरे में इससे पहले 5 मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बॉलिंग करते हुए मैच भी जीता था।

तीसरे टी20 में क्या हुआ?

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने इंदौर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने सभी विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत में संभलकर खेली और ओस गिरने का इंतजार किया, क्योंकि तब बल्लेबाजी आसान होती है। हालांकि, इस मैच में ओस गिरी ही नहीं और अंत में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना पाई। तेजी से रन बनाने की कोशिश में 7 विकेट भी गिर गए, लेकिन लक्ष्य नहीं हासिल हुआ। भारत के लिए नमन धीर और अक्षर की स्पिन जोड़ी ने 6 ओवर में 3 विकेट निकाले। अगर ओस आती तो इन दोनों के लिए कुल 6 ओवर की गेंदबाजी करना ही मुश्किल हो जाता।

चौथे टी20 में क्या हुआ?

चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद में शाई होप के शतक और रदरफोर्ड के 49 रन के दम पर वेस्टइंडीज ने 247 रन बना दिए। कैरिबियाई टीम पर कोई दबाव नहीं था। ऐसे में सभी ने खुलकर बल्लेबाजी की। भारत के लिए संजू ने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन बाद में स्लोअर गेंदे विकेट पर रुक कर आ रही थीं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हुई। कई बल्लेबाज बड़े टारगेट के दबाव में गलत शॉट खेलकर भी आउट हुए। तिलक वर्मा का विकेट स्लोअर बॉल में ही गिरा, जहां से मैच का रुख बदल गया।

बेंगलुरू में क्या होगा सही फैसला?

बेंगलुरु में टॉस जीतकर सीधे गेंदबाजी करना सही फैसला नहीं कहा जा सकता। टॉस जीतने वाले कप्तान को अपनी रणनीति के अनुसार फैसला करना होगा। हैदराबाद में भारत ने पहले गेंदबाजी की थी, लेकिन कुलदीप को टीम में नहीं शामिल किया। यहां अगर भारत पहले बॉलिंग करता है तो टीम में एक अटैकिंग स्पिनर रखना जरूरी होगा। वहीं, इसी टीम के साथ जाने पर भारत बाद में गेंदबाजी कर सकता है और वेस्टइंडीज को स्कोरबोर्ड के दबाव में डालकर मैच जीतने की कोशिश कर सकता है।

The post भारत को ओस तो वेस्टइंडीज को पिच से मिली मदद, लगातार 2 मैचों में कैसे डिफेंड हुआ टोटल, पांचवें टी20 में क्या होगी सही रणनीति? first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/15/india-benefited-from-the-dew-while-the-west-indies-found-assistance-from-the-pitch-how-were-totals-successfully-defended-in-two-consecutive-matches-and-what-will-be-the-right-strategy-for-th/feed/ 0
बुमराह तो मैकग्रा और मुरलीधरन से भी ऊपर, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने टॉप-10 गेंदबाज, बेस्ट फ्रेंड को दूसरे नंबर पर रखा https://thefourthmirror.com/2026/10/14/bumrah-ranked-even-above-mcgrath-and-muralitharan-stuart-broad-picks-his-top-10-bowlers-places-best-friend-at-number-two/ https://thefourthmirror.com/2026/10/14/bumrah-ranked-even-above-mcgrath-and-muralitharan-stuart-broad-picks-his-top-10-bowlers-places-best-friend-at-number-two/#respond Wed, 14 Oct 2026 13:15:06 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67186 नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों...

The post बुमराह तो मैकग्रा और मुरलीधरन से भी ऊपर, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने टॉप-10 गेंदबाज, बेस्ट फ्रेंड को दूसरे नंबर पर रखा first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह को तीसरे नंबर पर रखा, जबकि ग्लेन मैकग्रा को चौथे नंबर पर रखा गया। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के साथ बातचीत में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप 10 गेंदबाज चुने। ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में बटलर और ब्रॉड ने शेन वॉर्न को इस सदी का बेस्ट बॉलर बताया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुरलीधरन (1,347) ने 20 साल के करियर में क्रिकेट वर्ल्ड कप (1996) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2002) जीती, उन्हें छठे स्थान पर रखा गया, जबकि तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मैकग्रा (71 विकेट) चौथे स्थान पर रहे। मैकग्रा ने 376 मैचों में 949 विकेट लिए हैं और वह पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

शेन वॉर्न टॉप पर

टॉप पर लेग-स्पिन जीनियस, ऑस्ट्रेलिया के स्वर्गीय शेन वॉर्न थे, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का अंत 1,001 विकेट और एक वर्ल्ड कप टाइटल के साथ किया था। वह मुरली के अलावा 1,000-इंटरनेशनल-विकेट क्लब के अकेले सदस्य हैं। वॉर्न अब तक के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले और ऑस्ट्रेलिया के टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 991 विकेट लेने वाले और अब तक के सबसे सफल पेसर हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने ब्रॉड के साथ एक लंबी और बहुत अच्छी पेस बॉलिंग पार्टनरशिप की।

बुमराह भारत के बेस्ट पेसर

बुमराह भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 243 मैचों में 511 विकेट लिए हैं, जिसमें 18 बार पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने विदेशी टेस्ट मैचों में यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन स्पिन-फ्रेंडली भारतीय कंडीशन में विकेट लेने की उनकी काबिलियत उन्हें अपने आप में एक लेजेंड बनाती है। वह भारत के अब तक के आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीते हैं। 2024 एडिशन में वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी थे।

स्टार्क 10वें नंबर पर

पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के 2023 वर्ल्ड कप जीतने वाले और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान पैट कमिंस (535 इंटरनेशनल विकेट) हैं, उनके बाद मुरलीधरन हैं। सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर साउथ अफ्रीकी तिकड़ी डेल स्टेन (699 विकेट), कगिसो रबाडा (631 विकेट) और शॉन पोलक (823 विकेट) हैं। 10वां नंबर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर मिचेल स्टार्क को मिला, जो दो बार के वर्ल्ड कप विनर और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विनर (773 इंटरनेशनल विकेट) हैं।

अश्विन को नहीं मिली जगह

खास बात यह है कि रविचंद्रन अश्विन, नाथन लियोन, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले और टिम साउथी जैसे स्टार्स, जो 21वीं सदी के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। इन खिलाड़ियों को लिस्ट में जगह ही नहीं मिली।

बटलर और ब्रॉड के अनुसार 21वीं सदी के टॉप 10 गेंदबाज

शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह, ग्लेन मैकग्राथ, पैट कमिंस, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, कगिसो रबाडा, शॉन पोलक, मिचेल स्टार्क।

The post बुमराह तो मैकग्रा और मुरलीधरन से भी ऊपर, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने टॉप-10 गेंदबाज, बेस्ट फ्रेंड को दूसरे नंबर पर रखा first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/14/bumrah-ranked-even-above-mcgrath-and-muralitharan-stuart-broad-picks-his-top-10-bowlers-places-best-friend-at-number-two/feed/ 0
पैरा एशियन गेम्स में भारत के 166 एथलीट्स उतरेंगे, प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर https://thefourthmirror.com/2026/10/13/166-indian-athletes-will-compete-in-the-para-asian-games-pramod-bhagat-and-bhavina-patel-will-be-the-flag-bearers-at-the-opening-ceremony/ https://thefourthmirror.com/2026/10/13/166-indian-athletes-will-compete-in-the-para-asian-games-pramod-bhagat-and-bhavina-patel-will-be-the-flag-bearers-at-the-opening-ceremony/#respond Tue, 13 Oct 2026 11:28:56 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67133 नई दिल्ली। एशियन गेम्स के बाद अब पैरा एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा...

The post पैरा एशियन गेम्स में भारत के 166 एथलीट्स उतरेंगे, प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

एशियन गेम्स के बाद अब पैरा एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। जापान के आइची-नगोया में ही पैरा गेम्स भी होंगे। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और 24 तक इवेंट होंगे। 2026 पैरा एशियन गेम्स के लिए भारत 10 स्पोर्ट्स के लिए 166 एथलीट्स भेज दिया है। खेल मंत्रालय ने कुल 275 सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है। इसमें 111 पुरुष और 55 महिला एथलीट्स के अलावा उनके सहयोगी और स्टाफ के सदस्य हैं।सबसे ज्यादा 63 एथलीट्स पैरा एथलेटिक्स इवेंट्स के हैं। वहीं पैरा बैडमिंटन में भारत के 28 जबकि पैरा स्वीमिंग में 16 खिलाड़ी उतरेंगे। इसके अलावा पैरा शूटिंग, पैरा टेबल टेनिस, ब्लाइंट फुटबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा जुडो और पैरा साइक्लिंग में भी भारत के एथलीट्स मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। पिछले पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 27 गोल्ड समेत कुल 108 मेडल जीते थे।़

प्रमोद भगत और भाविना पटेल फ्लैग बियरर

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के सबसे मशहूर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक प्रमोद ने 2014 से 2023 के बीच छह एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत की टॉप पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक भाविना ने 2018 से 2023 के बीच दो एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के 166 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

पैरा टेबल टेनिस (10 खिलाड़ी)

महिला: भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल, सोनलबेन मनुभाई पटेल, बेबी सहाना रवि, एकता भ्यान, प्राची पांडे, सविता विट्ठल अज्जनकट्टी।

पुरुष: दत्ताप्रसाद जोतिराम चौगुले, संदीप डांगी, जेहान डोराब मदन, शुभम वाधवा।

पैरा बैडमिंटन (28 खिलाड़ी)

महिला: मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमति सिवन, अल्फिया जेम्स, थुलासिमति मुरुगेसन, मंदीप कौर, नीरज, शांतिया विश्वनाथन, कनक सिंह जादौन, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, पल्लवी कालुवेहल्ली मंजुनाथ रेड्डी, संजना कुमारी।

पुरुष: नवीन शिवकुमार, नितेश कुमार, कृष्णा नागर, प्रमोद भगत, सुकांत कदम, सूर्यकांत यादव, ऋतिक रघुपति, सिवराजन सोलाईमलाई, अबू हुबैदा, प्रेम कुमार आले, सुदर्शन मुथुसामी सरवनकुमार, उमेश विक्रम कुमार, हरिस मिथिली श्रीकुमार, हार्दिक मक्कड़, अभिजीत सखूजा, राकेश पांडे, सुहास यतिराज।

पैरा तीरंदाजी (11 खिलाड़ी)

महिला: शीतल देवी, पायल नाग, भावना, पूजा, स्वाति चौधरी।

पुरुष: हरविंदर सिंह, विजय सुंडी, तोमन कुमार, श्याम सुंदर स्वामी, आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी, विनायक अमोल ब्रीड।

पैरा एथलेटिक्स (62 खिलाड़ी)

महिला: अंजनाबेन रोहितभाई बुम्बाडिया, दीप्ति जीवनजी, निमिषा सुरेश, प्रीति पाल, सिमरन, सौम्या, जयंती बेहरा, तेजलबेन अमराजी डामोर, राधा वेंकटेश, अमीषा रावत, भाग्यश्री माधवराव जाधव, करमज्योति, रक्षित्था राजू, सुचित्रा परिडा, सुवर्णा राज, रवन्नी वलसानैनी।

पुरुष: अजय कुमार, अकीरा नंदन बनोथु, देवेंद्र कुमार, हनी, दिलीप महादू गावित, महेंद्र गुर्जर, मनजीत, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथी, निषाद कुमार, परवीन, प्रणव सूरमा, राकेशभाई भट्ट, राम रतन सिंह, रिंकू, सचिन सर्जेराव खिलारी, शैलेश कुमार, शरथ शंकरप्पा, सुमित, अजीत सिंह, आयुष वर्मा, धरमबीर, होकाटो होतोजे सेमा, मोहम्मद यासिर, नवदीप, परमोद, प्रणव प्रशांत देसाई, प्रवीण कुमार, राकेश, रवि रोंगाली, सोलैराज धर्मराज, सुजीत शिवदासन, वरुण सिंह भाटी, विशेष, अमित कुमार, अनुभव चौधरी, बंटी, भाविककुमार दिनेशभाई भरवाड़, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल, संदीप, संदीप संजय सरगर, सोमन राणा, सुखचैन, परवीन कुमार, प्रवीण शर्मा।

पैरा जूडो (7 खिलाड़ी)

महिला: रेणुका नारायण सालवे, कोकिला, गुलशन, वृशाली अशोक मोरे, डिंपल।

पुरुष: कपिल परमार, बिजेंद्र।

पैरा तैराकी (16 खिलाड़ी)

महिला: वैशाली विनोद जगताप, देवांशी सतीजा।

पुरुष: कपिल कुमार, अजय हिंदुराव भोसले, रवि वीरा वेंकट भवानी बुडिगिना, अब्दुल कादिर इंदौरी, सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी, रोहित कुमार, गोपीचंद लिंगुता, वंगा निरंजन मुकुंदन, तेजस नंदकुमार, हिमांशु नंदल, स्वातिक पाटिल, मोहम्मद शम्स आलम शेख, जहांगीर मोल्ला।

पैरा शूटिंग (13 खिलाड़ी)

महिला: अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, भक्ति शर्मा, रुबीना फ्रांसिस, सृष्टि अरोड़ा, सुमेधा पाठक।

पुरुष: आनंद कृष्णन एच, आमिर अहमद भट, मनीष नरवाल, निहाल सिंह, राकेश निदागुंडी, रुद्रांश खंडेलवाल, स्वरूप महावीर उन्हालकर।

पैरा पावरलिफ्टिंग (8 खिलाड़ी)

महिला: सुमन देवी, कस्तूरी राजमणि, जसप्रीत कौर, सीमा रानी।

पुरुष: अशोक, झंडू कुमार, मनीष कुमार, परमजीत कुमार।

ब्लाइंड फुटबॉल (10 खिलाड़ी)

पुरुष: बोजे मारबोम, क्लिंगसन मराक, प्रदीप पटेल, साहिल, शिवम सिंह, सोवेंद्र सिंह, तुषार कुमार, विष्णुभतेजुबा वाघेला, आदित्य सजवान (गोलकीपर), सुजीत पुथनकाट्टुनिकरथ ससी (गोलकीपर)।

पैरा साइक्लिंग (1 खिलाड़ी)

पुरुष: अरशद शेख।

The post पैरा एशियन गेम्स में भारत के 166 एथलीट्स उतरेंगे, प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/13/166-indian-athletes-will-compete-in-the-para-asian-games-pramod-bhagat-and-bhavina-patel-will-be-the-flag-bearers-at-the-opening-ceremony/feed/ 0
इंदौर से होल्कर स्टेडियम में 15 मैच खेल चुकी टीम इंडिया, अभी तक कैसा रहा है रिकॉर्ड? https://thefourthmirror.com/2026/10/11/team-india-has-played-15-matches-at-the-holkar-stadium-in-indore-what-has-their-record-been-so-far/ https://thefourthmirror.com/2026/10/11/team-india-has-played-15-matches-at-the-holkar-stadium-in-indore-what-has-their-record-been-so-far/#respond Sun, 11 Oct 2026 10:59:54 +0000 https://thefourthmirror.com/?p=67012 नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा...

The post इंदौर से होल्कर स्टेडियम में 15 मैच खेल चुकी टीम इंडिया, अभी तक कैसा रहा है रिकॉर्ड? first appeared on .

]]>
नई दिल्ली।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टी20 में 249 रन बनाने के बावजूद मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको बताते हैं होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का अब तक का टी20 रिकॉर्ड कैसा रहा है।

इंदौर में भी तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच हुए

भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी20 इंटरनेशल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को तीन में जीत नसीब हुई है, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह एक हार भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में मिली थी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

15 इंटरनेशनल मैच को भारत को 12 जीत मिली

टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को साल 2024 में हराया था। अफगानिस्तान को 172 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत ने यहां अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15 मैच खेले हैं। टीम को इसमें 12 जीत और सिर्फ तीन ही हार मिली है।पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज के पहले टी20 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे टी20 में कैरेबियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। मगर वेस्टइंडीज की टीम कप्तान शाई होप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 250 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में चेज करने में सफल रही थी। होप 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

The post इंदौर से होल्कर स्टेडियम में 15 मैच खेल चुकी टीम इंडिया, अभी तक कैसा रहा है रिकॉर्ड? first appeared on .

]]>
https://thefourthmirror.com/2026/10/11/team-india-has-played-15-matches-at-the-holkar-stadium-in-indore-what-has-their-record-been-so-far/feed/ 0