गोल बाजार के व्यापारियों को अपेक्स बैंक ने वितरित किए सिक्के

0

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) द्वारा आज गोल बाजार के व्यापारियों को सिक्का वितरण किया गया। गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस पहल के तहत प्रत्येक व्यापारियों को ₹4,000 मूल्य के सिक्के वितरित किए गए।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में  पंडरी शाखा के शाखा प्रबंधक (एजीएम) अजय भगत ने व्यापारियों को सिक्के वितरित किए। इस अवसर पर गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनराज जैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स से प्रशांत गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित सभी व्यापारियों ने शिरकत की। बैंक अधिकारी पी एल पुलस्त, ममता देवांगन, रंजना यादव, अमन मनु ने वितरण कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न किया।इस पहल का उद्देश्य दीपावली त्योहारी कारोबार के परिप्रेक्ष्य में व्यापारियों को दैनिक कारोबार में लेन-देन के लिए सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उक्त वितरण कार्यक्रम की व्यापारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान गोल बाजार के लगभग 200 व्यापारियों को ₹10,00,000 मूल्य के सिक्के प्रदान किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें