महिला कृषक सेवा महाकुंभ एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित

0

रायपुर। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय, जोरा में महिला कृषक सेवा महाकुंभ एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विभाग, जिला रायपुर और कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जिले की कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों की लगभग 300 महिला कृषकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  संदीप यदु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति के सभापति   गुरु सौरभ साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष अनिमेष कश्यप, रिसर्च संचालक  विवेक कुमार त्रिपाठी,  एस.एस. टुटेजा, संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग  गोपिका गबेल और कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता  आरती गुहा उपस्थित रहीं।

उप संचालक कृषि सतीश अवस्थी ने महिला कृषकों को खाद बिक्री के लिए लागू टोकन सिस्टम (FFS) की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) संजय द्विवेदी ने फसल विविधीकरण एवं दलहन की खेती, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम राय ने गौपालन और उत्पादों के विक्रय, तथा वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) डॉ. नीतीश तिवारी ने प्राकृतिक खेती एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया।प्रगतिशील महिला कृषक  नम्रता यदु ने मशरूम उत्पादन और कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी साझा की।  गीता साहू,  प्रेमबाई साहू और  लता साहू ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव बताए और अन्य महिला कृषकों को कृषि में उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में महिला कृषकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *