अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी (महिला/पुरुष) ट्रायल 2025-26 का सफल आयोजन

0

रायपुर।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आज पी.जी. कॉलेज परिसर स्थित तीरंदाजी ग्राउंड में महाविद्यालय द्वारा अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी (महिला/पुरुष) सत्र 2025-26 का ट्रायल आयोजित किया गया।यह आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिका  रजत सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. मनोज झरिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा, एस.एस. अली (सहायक प्राध्यापक, हॉली क्रॉस वूमेन कॉलेज),  घनश्याम मैत्री (सहायक प्राध्यापक, के आर टेक्निकल कॉलेज) एवं राहुल सोनवानी (सचिव, सरगुजा तीरंदाजी संघ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस आयोजन ने खेल, अनुशासन और उत्साह का संगम प्रस्तुत किया, जहां भविष्य के चैंपियंस ने अपनी तैयारी और क्षमता का प्रदर्शन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *