पूर्वपुलिस महानिदेशक विश्वरंजन का निधन, रायपुर में पुलिस लाईन में दी गई श्रद्धांजलि

0

रायपुर ।

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  विश्वरंजन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज पुलिस लाइन, रायपुर में एक श्रद्धांजलि दी गई।सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय  विश्वरंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा पुलिस सेवा के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय  विश्वरंजन कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी पुलिस अधिकारी थे, जिनका प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक  राजीव माथुर,   संत कुमार पासवान, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष  गिरधारी लाल नायक, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  यू.आर. नेताम, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक  भारत सिंह,  पी.एन. तिवारी, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीर दास,  एन.के.एस. ठाकुर, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के संरक्षक   जी.एस. भामरा, अध्यक्ष  बलराम हिरवानी, कोषाध्यक्ष   नारायण प्रसाद उपाध्याय सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर   व्ही.एस. चौबे,   व्ही.के. चौबे एवं  आई.एच. खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, रायपुर ने स्वर्गीय  विश्वरंजन के निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें