छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने विश्व पटल पर बढ़ाया प्रदेश का मान,सीएम साय ने दी बधाई

0

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने विश्व पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर, उन्होंने न केवल अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। सीएम साय ने कहा है कि
जशपुर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय ट्रैक उनकी इस उपलब्धि ने सिद्ध किया है कि संघर्ष, समर्पण और निरंतर मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के हर युवा को प्रेरणा देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *