मुंबई में टी20 लीग की हुई वापसी, रोहित शर्मा बने ब्रांड एंबेसडर

0

मुंबई।

 मुंबई में टी20 लीग की वापसी हो रही है, जिसे कोरोना के कारण बंद कर दिया गया था। रोहित शर्मा को लीग का एंबेसडर बनाया गया है। एमसीए को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी इसमें भाग लेंगे। 2025 संस्करण के लिए 2800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के बाद मुंबई की इस टी20 लीग का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान छह टीमें नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीएस अंधेरी, ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नमो बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स और आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *