पीएमश्री स्कूल में सलाद सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

जांजगीर।

 पीएमश्री सेजेस क्र. 1 जांजगीर में सलाद सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 5वीं से 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हम खाना तभी खाते हैं जब वह हमारी आंखों को भाता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि किसी भी खाने की वस्तु को अच्छे तरीके से सजाया जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में सलाद सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईओ विजय लहरे ने कहा कि, ‘विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनका सम्पूर्ण विकास हो सके।’

प्राचार्य बैशाखी पारिया ने कहा विद्यालय में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को सजावट की महत्ता बताने के साथ-साथ उनको स्वस्थ भोजन खाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने फलों और सब्जियों को अलग ढंग से काटने के कौशल को प्रदर्शित किया व अपनी कलाकारी दिखाते हुए सलाद को बड़े खूबसूरती से सजाया और सलाद हमारे शरीर के विकास के लिए कितना आवश्यक है, इसके बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में लाइब्रेरियन नेहा एवं स्पोर्ट टीचर शालिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त व्याख्याता पीके शांडिल्य, एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी एवं व्याख्याता मुकेश कंवर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल स्तर पर हंसिका कंवर ने प्रथम एवं सौम्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5वीं से 8 वीं में प्रथम स्थान जया गुप्ता, द्वितीय स्थान आयुषी मिश्रा एवं

तृतीय स्थान वंश प्रधान ने प्राप्त किया। अंत में प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कोणार्क कॉलेज के बीएड प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें