महानदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

0

रायपुर

ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में नाव पलटने से हुए एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन को झारसुगड़ा प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि – ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने की एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है। घटना स्थल पर बस की व्यवस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांव लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें